श्री नगर माहेश्वरी सभा भीलवाड़ा के क्षेत्रीय सभाओं के चुनाव संपन्न, समाजजनों ने उत्साह से किया मतदान

खबर को शेयर करे :-

15 क्षेत्रीय सभाओं में शांतिपूर्ण माहौल में हुई चुनाव प्रक्रिया, 11 पदों पर निर्विरोध निर्वाचन

भीलवाड़ा।
श्री नगर माहेश्वरी सभा भीलवाड़ा की 15 क्षेत्रीय सभाओं के चुनाव रविवार को शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुए। चुनाव प्रक्रिया में समाज के मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान को लेकर समाजजनों में पूरे दिन उत्साह बना रहा।

मुख्य चुनाव अधिकारी रतनलाल मंडोवरा ने बताया कि सुबह निर्धारित समय पर मतदान शुरू हुआ, जो दिनभर व्यवस्थित रूप से चलता रहा। मतदान केंद्रों पर युवाओं से लेकर वरिष्ठ नागरिकों तक की अच्छी भागीदारी देखने को मिली।

जिलाध्यक्ष अशोक बाहेती एवं नगर अध्यक्ष केदार गगरानी ने बताया कि चुनाव समिति द्वारा मतदान केंद्रों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं, जिससे पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न हुई। चुनाव समिति और क्षेत्रीय सभाओं के सदस्यों ने लगातार निगरानी रखकर पारदर्शिता सुनिश्चित की।

मुख्य चुनाव अधिकारी मंडोवरा ने बताया कि 15 क्षेत्रीय सभाओं में से 11 सभाओं में निर्विरोध निर्वाचन हुआ, जबकि 4 सभाओं में मतदान के जरिए अध्यक्षों का चयन किया गया।

निर्विरोध निर्वाचित पदाधिकारी

  • आजाद नगर : अध्यक्ष लादूलाल सोमानी, मंत्री सुरेश समदानी
  • चन्द्रशेखर आजाद नगर : अध्यक्ष कमलेश काबरा, मंत्री अश्विन तोतला
  • बापूनगर : अध्यक्ष संजय पेडीवाल, मंत्री कैलाश लखोटिया
  • पुर : अध्यक्ष निर्मल कुमार पलोड़, मंत्री गोपाल कृष्ण पलोड़
  • काशीपुरी : अध्यक्ष ओमप्रकाश जागेटिया, मंत्री हरगोविंद सोनी
  • शास्त्रीनगर : अध्यक्ष भैरूलाल सोमानी, मंत्री मुकेश जागेटिया
  • पुराना शहर : अध्यक्ष सत्यनारायण तोतला, मंत्री विनोद राठी
  • संजय कॉलोनी : अध्यक्ष श्यामलाल डाड, मंत्री कैलाशचंद्र मूंदड़ा
  • सांगानेर : अध्यक्ष महेशचंद्र कोठारी, मंत्री महावीर प्रसाद आगाल
  • विजयसिंह पथिक नगर : अध्यक्ष बनवारीलाल सोमानी, मंत्री महावीर अजमेरा
  • सुभाष नगर : अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण मूंदड़ा, मंत्री प्रमोद मूंदड़ा

मतदान के जरिए चुने गए पदाधिकारी

  • भोपालगंज : अध्यक्ष मुकेश अजमेरा, मंत्री रामनिवास लढ़ा
  • तिलक नगर : अध्यक्ष अशोक कुमार तुरकिया, मंत्री सुशील बांगड़
  • आरकेआरसी : अध्यक्ष कृष्णगोपाल सोडानी (नेताजी)
  • बसंत विहार : अध्यक्ष परीक्षित नामधर, मंत्री कुंजबिहारी चांडक

जिला मंत्री रमेशचंद्र राठी ने बताया कि सभी 15 क्षेत्रीय सभाओं में पदाधिकारियों के साथ जिला एवं नगर प्रतिनिधियों का भी चयन किया गया। चुनाव प्रक्रिया में चुनाव अधिकारी लक्ष्मीनारायण सोमानी, तेजकरण बहेड़िया सहित 70 सदस्यीय टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

खबर को शेयर करे :-