PM बस सेवा भीलवाड़ा में CEO देवांग सिंघवी का जन्मदिन हर्षोल्लास से मनाया

खबर को शेयर करे :-

भीलवाड़ा। PM बस सेवा, भीलवाड़ा में कंपनी के CEO देवांग सिंघवी का जन्मदिन उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कंपनी की टीम के सदस्यों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

समारोह में HR टीम से रितिका पाराशर, अकाउंट्स टीम से दीपक शर्मा, ऑपरेशन टीम से कुलदीप, त्रीदीप एवं दिलकुश प्रजापत, डिपो हेड योगेश शर्मा सहित सारथी, मेंटेनेंस टीम और सिक्योरिटी गार्ड्स उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर इस अवसर को यादगार बनाया।

जन्मदिन के उपलक्ष्य में गौशाला में गायों को चारा खिलाया गया। साथ ही मंदिरों में पाठ-पूजा करवाकर देवांग सिंघवी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर सफलता की कामना की गई।

इस आयोजन में कंपनी के कर्मचारियों के बीच आपसी सहयोग, सम्मान और एकजुटता की भावना देखने को मिली। टीम के सदस्यों ने आशा व्यक्त की कि देवांग सिंघवी के नेतृत्व में कंपनी निरंतर प्रगति करते हुए नई ऊंचाइयां हासिल करेगी।

कार्यक्रम के अंत में डिपो हेड योगेश शर्मा ने CEO देवांग सिंघवी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

खबर को शेयर करे :-
KP Times
KP Times
KP Times App
खबरें पढ़ें सीधे हमारे Android App पर
APP डाउनलोड