प्रीति सिंघावत बनीं मिसेज करवाचौथ क्वीन-2026

खबर को शेयर करे :-

महावीर इंटरनेशनल क्वीन्स के आयोजन में रैंप वॉक और वन मिनट गेम्स में महिलाओं ने दिखाया उत्साह


भीलवाड़ा। महावीर इंटरनेशनल क्वीन्स भीलवाड़ा की ओर से आयोजित श्रृंगार करवाचौथ-2026 कार्यक्रम में महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों और सोलह श्रृंगार के साथ रैंप वॉक कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम महावीर इंटरनेशनल की अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष मंजू पोखरना एवं रीजन-6 की मंजू पोखरना के मार्गदर्शन और नेतृत्व में आयोजित हुआ।


संस्था अध्यक्ष किरण बाफना ने करवाचौथ की परंपरा और भारतीय संस्कृति में इसके महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा करवा चौथ सुहाग की लंबी आयु की कामना का यह आयोजन आपसी मेलजोल, प्रेम और भाईचारे को बढ़ावा देते हैं। ऐसे कार्यक्रमों से महिलाओं को एक-दूसरे से जुड़ने, अपनी प्रतिभा दिखाने और परंपराओं को सहेजने का अवसर मिलता है।


कार्यक्रम में साधना भंडारी, पुष्पा मेहता एवं ऋतु माथुर अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। दीपिका सिसोदिया ने निर्णायक की भूमिका निभाई। कार्यक्रम का संचालन किरण बाफना एवं वंदना पालीवाल ने किया। अंत में संस्था कोषाध्यक्ष पूजा जैन ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।


प्रीति सिंघावत ने जीता खिताब


रैंप वॉक प्रतियोगिता में प्रीति सिंघावत को मिसेज करवाचौथ क्वीन-2026 चुना गया। सुमता जैन फर्स्ट रनरअप और गरिमा जैन सेकंड रनरअप रहीं। विजया मेहता एवं पिंकी सोनी के संयोजन में आयोजित वन मिनट गेम्स में सुनीता कांकरिया ने प्रथम तथा भावना जैन ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
इन प्रतिभागियों ने लिया भाग
कार्यक्रम में सुनीता चेचानी, पुष्पा चोपड़ा, तरुणा घिया, अंकिता सहलोत, अंजू जैन, अर्पिता जैन, अनुराधा डाबरिया, आशा नुवाल, गरिमा जैन,इंदु बंब, हंसा नागोरी, सुनीता कांकरेचा एवं चेतना मारू सहित अन्य प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

खबर को शेयर करे :-
KP Times
KP Times
KP Times App
खबरें पढ़ें सीधे हमारे Android App पर
APP डाउनलोड