दीपावली की शुभकामनाएं देकर क्षेत्र के राजनीतिक व संगठनात्मक विषयों पर की चर्चा, संगठन को मजबूत बनाने का मिला मार्गदर्शन
भीलवाड़ा । दीपावली की बधाइयों के बीच गुलाबपुरा की सियासी और संगठनात्मक गतिविधियां भी चर्चा के केंद्र में रहीं। गुलाबपुरा नगर पालिका चेयरमैन विष्णु देवी वैष्णव के प्रतिनिधि एवं सांवरिया मल्टीवेंचर लिमिटेड के चेयरमैन राजाराम वैष्णव ने जयपुर पहुंचकर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ और प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने दोनों नेताओं को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दीं तथा क्षेत्र के राजनीतिक, सामाजिक एवं संगठनात्मक विषयों से जुड़ी जानकारी साझा की। भेंट के दौरान प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ एवं प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी ने भाजपा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा कार्यकर्ताओं को सक्रियता के साथ संगठनात्मक गतिविधियों में भागीदारी निभाने के संबंध में मार्गदर्शन दिया। इस अवसर पर पूर्व भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष हनुवंत सिंह राठौड़, गौतम शर्मा एवं सुनील पारीक सहित अन्य मौजूद रहे।
