रामचंद्र मूंदड़ा इंडियन ट्रिनिटी परिवार के संरक्षक के रूप में जुड़े

खबर को शेयर करे :-

भीलवाड़ा। इंडियन ट्रिनिटी परिवार के संगठनात्मक विस्तार एवं सामाजिक सरोकारों को नई दिशा देने के उद्देश्य से श्री रामचंद्र मूंदड़ा को परिवार के संरक्षक के रूप में जोड़ा गया। इस अवसर पर इंडियन ट्रिनिटी परिवार की ओर से उन्हें सदस्यता प्रमाण पत्र भेंट किया गया तथा माला पहनाकर एवं दुशाला ओढ़ाकर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

इस अवसर पर श्री रामचंद्र मूंदड़ा ने इंडियन ट्रिनिटी परिवार के सदस्यों को प्रभु श्री रामलला जी की मूर्ति भेंट कर शुभकामनाएं व्यक्त कीं।

खबर प्रसार टाइम्स

कार्यक्रम के दौरान इंडियन ट्रिनिटी परिवार द्वारा आगामी नववर्ष से “एंबुलेंस को रास्ता दो” जनजागरूकता अभियान के तहत वाहनों पर जागरूकता स्टीकर लगाने की मुहिम शुरू करने की घोषणा की गई। इस अभियान के अंतर्गत एक वर्ष में 10,000 वाहनों पर स्टीकर लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, ताकि आमजन में एंबुलेंस को रास्ता देने के प्रति जागरूकता बढ़े और आपातकालीन परिस्थितियों में मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाने में मदद मिल सके।

इस अवसर पर इंडियन ट्रिनिटी परिवार के मुखिया एवं विश्व रिकॉर्ड होल्डर श्री गजानंद बोहरा, मुख्य संगठन मंत्री श्रीमती डिम्पल आर., धनपाल श्री राकेश शर्मा एवं सांस्कृतिक विभाग प्रमुख श्रीमती दुर्गा देवी उपस्थित रहे।

इंडियन ट्रिनिटी परिवार ने विश्वास व्यक्त किया कि श्री रामचंद्र मूंदड़ा के मार्गदर्शन एवं सहयोग से संगठन के सामाजिक एवं जनहितकारी अभियानों को और अधिक मजबूती मिलेगी।

खबर को शेयर करे :-
KP Times
KP Times
KP Times App
खबरें पढ़ें सीधे हमारे Android App पर
APP डाउनलोड