तलवारों और लाठियों से हमला करने का आरोप, बीच-बचाव करने आए युवक के सिर व कमर पर आई चोटें; पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज
आकोला। मांडलगढ़ थाना क्षेत्र के तिरोली गांव में कृषि भूमि पर ट्रैक्टर से खेत हांकने गए परिवार के साथ मारपीट और हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़िता गीता देवी पत्नी गोपाल गुर्जर ने गांव के ही पांच लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट देकर मारपीट, जान से मारने की धमकी और सोने के आभूषण लूटने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने परिवाद के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी गई रिपोर्ट के अनुसार, गीता देवी ने बताया कि ग्राम तिरोली स्थित उनकी खातेदारी भूमि पर उनका परिवार लंबे समय से काबिज होकर खेती-बाड़ी करता आ रहा है। आरोप है कि भूमि पर कब्जे को लेकर गांव के कुछ लोगों से पहले भी विवाद होता रहा है।
रिपोर्ट में बताया गया कि 14 नवंबर 2026 की रात करीब 8 बजे गीता देवी का पुत्र हेमराज ट्रैक्टर लेकर खेत हांकने गया था। आरोप है कि वहां पहले से मौजूद सुरजा, शिवलाल, रघुनाथ, रामेश्वर और नारायण ने ट्रैक्टर रुकवा दिया तथा खेत से वापस जाने की बात कहते हुए जान से मारने की धमकी दी। विरोध करने पर आरोपियों ने हेमराज के साथ लाठियों, हाथ-पैर और घूंसों से मारपीट शुरू कर दी।
बेटे के चिल्लाने की आवाज सुनकर गीता देवी और उनकी पुत्री माया मौके पर पहुंचीं। आरोप है कि वहां पहले से मौजूद अन्य महिलाओं को भी तलवारों और लाठियों के साथ बुलाया गया था। इसके बाद गीता देवी, माया और हेमराज पर हमला किया गया। शिकायत के मुताबिक, माया के कान को नोचकर उसके सोने के टॉप्स भी ले लिए गए।
इसी दौरान परिवार का बीच-बचाव करने पहुंचे रामचंद्र गुर्जर पर भी लाठियों और तलवार से हमला करने का आरोप है। हमले में रामचंद्र के सिर और कमर पर चोटें आईं। परिवाद में आरोप लगाया गया कि हमलावर उनका सोने का मांदलिया भी लूटकर ले गए। शोर-शराबा सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर परिवार को बचाया।
पीड़िता ने अपनी शिकायत में शिवलाल के पास पिस्टल और रामेश्वरलाल के पास तलवार होने का आरोप लगाते हुए परिवार को जान का खतरा बताया है।
पुलिस ने दर्ज किया मामला
मांडलगढ़ थाना पुलिस के अनुसार, 15 नवंबर 2026 को गीता देवी अपने पुत्र हेमराज के साथ थाने पहुंचीं और लिखित रिपोर्ट पेश की। पुलिस द्वारा हेमराज का प्रारंभिक मुआयना किया गया
