45 स्कूलों में विधिक जागरूकता शिविर, बच्चों को अजनबियों से सावधान रहने की दी सीख

खबर को शेयर करे :-

भीलवाड़ा, 15 सितंबर। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, भीलवाड़ा के अध्यक्ष श्री अभय जैन के निर्देशन में मंगलवार को ‘ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूसडे’ अभियान के तहत जिले के करीब 45 सरकारी एवं निजी विद्यालयों में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किए गए।

शिविरों में ‘अजनबी से सावधान—मना करो, दूर जाओ, बताओ’ विषय पर बच्चों को अपहरण, बहला-फुसलाकर ले जाने और बाल तस्करी से बचाव के संबंध में जागरूक किया गया। भीलवाड़ा न्याय क्षेत्र के न्यायिक अधिकारियों ने विद्यालयों में पहुंचकर विद्यार्थियों को सुरक्षित व्यवहार के बारे में जानकारी दी।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों को बताया गया कि वे अनजान व्यक्तियों से सावधान रहें तथा किसी भी प्रकार के लालच, प्रलोभन या बहकावे में न आएं। संदिग्ध परिस्थिति सामने आने पर ‘मना करो, दूर जाओ और बताओ’ की रणनीति अपनाने की सलाह दी गई। साथ ही अपहरण एवं शोषण के संभावित तरीकों और उनके दुष्परिणामों के बारे में भी जानकारी दी गई।

बच्चों को किसी आपात स्थिति में तत्काल अपने अभिभावक, शिक्षक या किसी विश्वसनीय व्यक्ति को सूचना देने के लिए प्रेरित किया गया।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्रीमती रश्मि आर्या ने बताया कि अभियान के तहत जिला मुख्यालय सहित तालुका स्तर पर न्यायिक अधिकारियों द्वारा विधिक साक्षरता शिविर आयोजित किए गए। उन्होंने बताया कि राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार ‘ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूसडे’ अभियान के अंतर्गत प्रत्येक माह प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को अलग-अलग विधिक विषयों पर जागरूकता शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।

खबर को शेयर करे :-
KP Times
KP Times
KP Times App
खबरें पढ़ें सीधे हमारे Android App पर
APP डाउनलोड