आयुष्मान आरोग्य मंदिर टीम का दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर शुरू, सीएमएचओ ने दिए समन्वय के निर्देश

खबर को शेयर करे :-

आशा, एएनएम, नर्स-कम्पाउंडर और आयुष मित्रों को आयुष चिकित्सा पद्धति, जीवनशैली एवं सामान्य बीमारियों के घरेलू उपचार की दी जा रही जानकारी

भीलवाड़ा, 16 नवंबर। राष्ट्रीय आयुष मिशन राजस्थान, आयुष विभाग राजस्थान जयपुर एवं उप निदेशक आयुर्वेद विभाग भीलवाड़ा के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को हरणी महादेव रोड स्थित हर्ष रिसोर्ट में आयुष्मान आरोग्य मंदिर टीम का दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर शुरू हुआ। शिविर में आशा, एएनएम, नर्स-कम्पाउंडर एवं आयुष मित्र भाग ले रहे हैं।

प्रशिक्षण कार्यक्रम दो चरणों में आयोजित किया जा रहा है। प्रथम चरण 16 से 17 नवंबर तथा द्वितीय चरण 18 से 19 नवंबर 2026 तक चलेगा। उद्घाटन सत्र की शुरुआत सुबह 10 बजे भगवान धन्वंतरि के पूजन के साथ हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजीव कुमार शर्मा उपस्थित रहे।

खबर प्रसार टाइम्स

इस अवसर पर सीएमएचओ डॉ. संजीव कुमार शर्मा ने प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आशा एवं एएनएम आयुर्वेद विभाग के औषधालयों और आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के साथ बेहतर समन्वय बनाकर कार्य करें। उन्होंने निर्देश दिए कि आयुर्वेद विभाग को कार्यों एवं मरीजों से संबंधित आवश्यक रिपोर्ट समय पर उपलब्ध करवाई जाए, ताकि स्वास्थ्य सेवाओं का सुचारू संचालन सुनिश्चित हो सके।

विशेषज्ञों ने दिया स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षण

प्रशिक्षण शिविर में विषय विशेषज्ञ डॉ. संजय कुमार शर्मा, डॉ. मुकेश वैष्णव, डॉ. लोकेश कुमार शर्मा, डॉ. आरिफ खान एवं डॉ. निकिता चौधरी ने स्वास्थ्य कर्मियों को विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी।

शिविर का मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य कर्मियों को आयुष चिकित्सा पद्धतियों, बेहतर जीवनशैली और सामान्य बीमारियों के घरेलू उपचार के प्रति जागरूक एवं प्रशिक्षित करना है, जिससे वे आमजन तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभा सकें।

कार्यक्रम का संचालन प्रशिक्षण प्रभारी एवं सहायक निदेशक डॉ. रामस्वरूप शर्मा तथा उप निदेशक आयुर्वेद विभाग भीलवाड़ा डॉ. ओमप्रकाश नागर के नेतृत्व में किया जा रहा है।

खबर को शेयर करे :-
KP Times
KP Times
KP Times App
खबरें पढ़ें सीधे हमारे Android App पर
APP डाउनलोड