जिला परिषद प्रमुख और उप प्रमुख का निर्वाचन 25 व 26 नवंबर को, कार्यक्रम जारी

खबर को शेयर करे :-

प्रमुख पद के लिए 25 नवंबर और उप प्रमुख पद के लिए 26 नवंबर को होगा चुनाव, सुबह 10 बजे से शुरू होगी निर्वाचन प्रक्रिया

भीलवाड़ा। जिला परिषद भीलवाड़ा के प्रमुख एवं उप प्रमुख पदों के निर्वाचन को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी ने कार्यक्रम जारी कर दिया है। राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान के दिशा-निर्देशों के अनुसार दोनों पदों के लिए जिला परिषद के निर्वाचित सदस्यों की बैठक जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय के प्रथम तल स्थित सभागार में आयोजित होगी।

जिला निर्वाचन अधिकारी जसमीत सिंह संधू ने बताया कि जिला परिषद प्रमुख पद के लिए बुधवार, 25 नवंबर 2026 तथा उप प्रमुख पद के लिए गुरुवार, 26 नवंबर 2026 को निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न करवाई जाएगी। दोनों दिन बैठक सुबह 10 बजे शुरू होगी।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, नामांकन पत्र सुबह 11 बजे तक प्रस्तुत किए जा सकेंगे। इसके बाद सुबह 11:30 बजे नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। नामांकन वापस लेने की अंतिम समय सीमा दोपहर 1 बजे तक रहेगी। यदि आवश्यक हुआ तो मतदान दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे के बीच करवाया जाएगा।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने जिला परिषद के सभी संबंधित निर्वाचित सदस्यों से निर्धारित तिथि एवं समय पर बैठक में उपस्थित होकर निर्वाचन प्रक्रिया में भाग लेने की अपील की है।

खबर को शेयर करे :-
KP Times
KP Times
KP Times App
खबरें पढ़ें सीधे हमारे Android App पर
APP डाउनलोड