शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।
भीलवाड़ा (मांडलगढ़) – अंतरराष्ट्रीय पुष्कर मेले में भीलवाड़ा जिले का नाम एक बार फिर गौरवान्वित हुआ है। मांडलगढ़ तहसील के मानपुरा गांव के ट्रैवल कंटेंट क्रिएटर अंकित चन्देरिया को उनकी उत्कृष्ट वीडियोग्राफी एवं सिनेमैटिक प्रस्तुतियों के लिए ‘बेस्ट वीडियोग्राफर’ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
यह सम्मान पुष्कर मेला समिति के अध्यक्ष नवीन परिहार द्वारा प्रदान किया गया। अंकित चन्देरिया की सिनेमैटिक शैली, कहानी कहने का अनोखा अंदाज और पुष्कर मेले की संस्कृति को खूबसूरती से कैमरे में कैद करने की कला को दर्शकों और निर्णायकों ने खूब सराहा।
इस उपलब्धि पर खटीक समाज व परिवार की ओर से अंकित को हृदय से आशीर्वाद दिया गया। समाज के लोगों ने कहा कि अंकित हमेशा आगे तरक्की करते रहें और अपने काम से समाज व जिले का नाम रोशन करते रहें।
मानपुरा गांव सहित पूरे क्षेत्र में अंकित की इस सफलता पर खुशी का माहौल है।
