भीलवाड़ा। डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर निकाली गई विशाल शोभायात्रा का विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल, सामाजिक समरसता भीलवाड़ा महानगर द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा कर समाज में एकता और समरसता का संदेश दिया।
कार्यक्रम में प्रांत सामाजिक समरसता प्रमुख विनीत त्रिवेदी के नेतृत्व में स्वागत किया गया। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष राम प्रकाश बहेड़िया, महानगर उपाध्यक्ष भारत गैंगट, महानगर संयोजक मुकेश प्रजापत एवं सह संयोजक पवन ठाकुर, कमल राजपुरोहित, गौरव जीनगर, मनोज सोनी, शुभम शर्मा, हरीश सालवी, प्रकाश धोबी और सतीश सोनी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सभी ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों को आत्मसात करते हुए सामाजिक समरसता एवं भाईचारे को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।
