ढोसर। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ढोसर में लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या का समाधान एक भामाशाह की सराहनीय पहल से हो गया है। विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों के लिए स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने हेतु भामाशाह संदीप सोनी ने अपने स्वर्गीय पिता किशनलाल सोनी की स्मृति में बोरिंग खुदवाया।
विद्यालय के संस्थाप्रधान गोपाललाल शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि स्कूल में पानी की कमी के कारण विद्यार्थियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। ऐसे में भामाशाह द्वारा बोरिंग लगवाना एक अत्यंत पुण्य एवं सराहनीय कार्य है, जिससे अब विद्यार्थियों को राहत मिलेगी।
इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ ने भामाशाह संदीप सोनी के इस नेक कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा की और इसे समाज के लिए प्रेरणादायक पहल बताया।
