भीलवाड़ा। शहर के आजाद नगर स्थित मेडिसिटी ग्राउंड में आयोजित भव्य श्रीशिव महापुराण कथा के पावन सानिध्य में एक ऐतिहासिक धार्मिक प्रसंग संपन्न हुआ। संकट मोचन हनुमान मंदिर के श्रद्धेय महंत श्रीबाबूगिरी महाराज का निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर पद पर विधिवत पट्टाभिषेक होने के बाद संपूर्ण वस्त्रनगरी में हर्ष की लहर है। महाराज श्री के महामंडलेश्वर बनने की खुशी में विभिन्न संगठनों द्वारा उनके स्वागत का सिलसिला अनवरत जारी है।
इसी क्रम में तेली समाज युवा समिति, भीलवाड़ के पदाधिकारियों ने महाराज श्री के पट्टाभिषेक पर अपनी श्रद्धा व्यक्त करते हुए उनका आत्मीय अभिनंदन किया।

समिति के सदस्यों ने महामंडलेश्वर बाबूगिरी जी को पारंपरिक उपरणा ओढ़ाकर, पुष्पहार पहनाकर और स्मृति स्वरूप एक भव्य तस्वीर भेंट कर उनका अभिनंदन किया और आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस गरिमामयी अवसर पर तेली समाज युवा समिति के कैलाशचंद्र आसरवा, मोहनलाल दिया, दीपक गुटकणिया, प्रहलाद राय तेली, सुखदेव झरवाल, कैलाश मांदरिया, राकेश पचलोड़िया और सावन दिया सहित युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
समाजजनो ने महाराज श्री के इस नए दायित्व को सनातन धर्म और भीलवाड़ा के गौरव के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।
वही समारोह के बाद संकट मोचन हनुमान मंदिर में श्रद्धालुओं का भारी हुजूम उमड़ रहा है।
शिव महापुराण के सफल आयोजन और महामंडलेश्वर की पदवी से विभूषित होने के बाद, विभिन्न समाजों और सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग मंदिर पहुँच रहे हैं। भक्तगण महामंडलेश्वर के दर्शन कर उनका अभिनंदन कर रहे हैं और उज्जवल भविष्य एवं जनकल्याण के लिए आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं।
