फोर व्हीलर वाहनों के कारण बाजार में बार-बार जाम, नागरिक परेशान

खबर को शेयर करे :-

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।आखातीज के पर्व को लेकर बाजारों में इन दिनों भारी भीड़ उमड़ रही है। खरीदारी के लिए बड़ी संख्या में ग्राहक पहुंच रहे हैं, जिससे बाजार क्षेत्र में आए दिन जाम की स्थिति बन रही है। खासतौर पर फोर व्हीलर वाहनों की आवाजाही के कारण संकरी सड़कों पर यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो रही है।


स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों का कहना है कि सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक बाजार क्षेत्र में फोर व्हीलर वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी जाए तो जाम की समस्या काफी हद तक समाप्त हो सकती है। इससे ग्राहकों को भी खरीदारी में सुविधा मिलेगी और पैदल चलने वालों को राहत मिलेगी।
त्योहारी सीजन में बढ़ती भीड़ को देखते हुए प्रशासन से मांग की जा रही है कि बाजार क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए विशेष योजना बनाई जाए, ताकि आमजन को जाम की परेशानी से छुटकारा मिल सके।

खबर को शेयर करे :-
KP Times
KP Times
KP Times App
खबरें पढ़ें सीधे हमारे Android App पर
APP डाउनलोड