एडवोकेट केदार जागेटिया बने निर्विरोध अध्यक्ष

खबर को शेयर करे :-

श्रीनगर सभा भीलवाड़ा के अधिकांश पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर हुआ चुनाव

भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल) श्रीनगर सभा भीलवाड़ा के चुनाव शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुए। सभा के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, मंत्री, कोषाध्यक्ष, संगठन मंत्री एवं संयुक्त मंत्री पदों पर प्रत्याशियों का सर्वसम्मति से निर्विरोध निर्वाचन किया गया। वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए मतदान कराया गया।

मुख्य चुनाव अधिकारी रतनलाल मंडोवरा की देखरेख में संपन्न हुई चुनाव प्रक्रिया में समाजबंधुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। चुनाव में समाज के वरिष्ठजन राधेश्याम चेचानी, कैलाश कोठारी, जगदीश कोगटा, राधेश्याम सोमानी, अनिल बांगड़, सुरेश कचोलिया, अशोक बाहेती, रमेश राठी सहित विभिन्न क्षेत्रीय सभाओं के अध्यक्ष, मंत्री एवं समाजजनों का सहयोग रहा।

मीडिया प्रभारी पंकज पोरवाल ने बताया कि अधिकांश पदों पर एक-एक नामांकन प्राप्त होने के कारण संबंधित पदाधिकारियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। निर्विरोध निर्वाचित पदाधिकारियों में एडवोकेट केदार जागेटिया अध्यक्ष, सुरेश बिरला मंत्री, कृष्ण गोपाल राठी, सुनील कुमार बियानी एवं विनय माहेश्वरी उपाध्यक्ष, गोपाल नरानीवाल कोषाध्यक्ष, प्रमोद डाड संगठन मंत्री तथा मनोहर अजमेरा, दिनेश कुमार हेड़ा एवं रामकृष्ण पोरवाल संयुक्त मंत्री निर्वाचित हुए।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए अभिजीत सारडा एवं प्रह्लाद नुवाल के बीच मुकाबला हुआ। मतदान के बाद मतगणना में प्रह्लाद नुवाल विजयी घोषित किए गए।

चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद सभा परिसर में खुशी का माहौल रहा। समाजजनों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत एवं अभिनंदन किया।

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने समाजजनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे सभा की गौरवशाली परंपराओं को आगे बढ़ाते हुए सामाजिक एकता, युवा सहभागिता एवं समाजहित के कार्यों को प्राथमिकता देंगे। उन्होंने सभी सदस्यों को साथ लेकर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प भी व्यक्त किया।

खबर को शेयर करे :-