आजाद चौक में सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण, अनियमितता मिलने पर आयुक्त ने लगाई फटकार

खबर को शेयर करे :-

भीलवाड़ा। नगर निगम आयुक्त कमल सिंह यादव ने बुधवार सुबह शहर के मुख्य बाजार स्थित आजाद चौक का औचक दौरा कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान सफाई व्यवस्था में अनियमितता पाए जाने पर आयुक्त ने संबंधित कर्मचारियों को मौके पर बुलाकर फटकार लगाई और व्यवस्थाओं में तत्काल सुधार के निर्देश दिए।

इस दौरान क्षेत्रवासियों ने आयुक्त को क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। लोगों ने सफाई व्यवस्था सहित अन्य स्थानीय परेशानियों की जानकारी देते हुए उनके समाधान की मांग की।

आयुक्त यादव ने क्षेत्रवासियों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक कार्रवाई करने तथा मौके पर बताई गई समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सफाई व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतने की हिदायत भी दी।

खबर को शेयर करे :-
KP Times
KP Times
KP Times App
खबरें पढ़ें सीधे हमारे Android App पर
APP डाउनलोड