आसींद पंचायत राज चुनाव की कमान फिर उम्मेद सिंह राठौड़ के हाथ, भाजपा ने बनाया समन्वयक

खबर को शेयर करे :-

भीलवाड़ा। भारतीय जनता पार्टी जिला संगठन ने आगामी पंचायतीराज चुनाव 2026 को लेकर संगठनात्मक जिम्मेदारियों की घोषणा की है। इसी क्रम में आसींद पंचायत समिति के लिए अधिवक्ता उम्मेद सिंह राठौड़ को पुनः समन्वयक (Coordinator) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पार्टी संगठन की ओर से राठौड़ को यह जिम्मेदारी दोबारा दिए जाने के बाद आसींद क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच चर्चा तेज हो गई है। इससे पहले भी आसींद क्षेत्र में संगठनात्मक जिम्मेदारी संभाल चुके उम्मेद सिंह राठौड़ की भूमिका को लेकर पार्टी स्तर पर गतिविधियां सामने आती रही हैं। सितंबर 2026 में आसींद नगरपालिका के निवर्तमान चेयरमैन देवी लाल साहू द्वारा निर्दलीय नामांकन वापस लेने और चार निर्दलीय पार्षदों के भाजपा में शामिल होने के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने भी उम्मेद सिंह राठौड़ की संगठनात्मक भूमिका और प्रयासों के लिए उनका सम्मान किया था।

भाजपा संगठन के अनुसार, आगामी पंचायत राज चुनाव में आसींद पंचायत समिति के समन्वयक के रूप में उम्मेद सिंह राठौड़ संगठन और चुनावी गतिविधियों के बीच समन्वय की जिम्मेदारी संभालेंगे।

पार्टी से जुड़े लोगों का कहना है कि पूर्व में आसींद निकाय चुनाव के दौरान भी राठौड़ ने संगठनात्मक स्तर पर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उनके समर्थकों द्वारा उस चुनाव में भाजपा की 17-0 की स्थिति का उल्लेख करते हुए इसे उनके नेतृत्व और रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है।

अब पंचायत राज चुनाव 2026 में एक बार फिर आसींद की जिम्मेदारी मिलने के बाद भाजपा के स्थानीय संगठन की आगामी रणनीति और चुनावी तैयारियों पर नजर रहेगी।

खबर को शेयर करे :-
KP Times
KP Times
KP Times App
खबरें पढ़ें सीधे हमारे Android App पर
APP डाउनलोड