अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्रवाई, 4000 लीटर वॉश नष्ट, 15 लीटर हथकड़ शराब व 2 बोतल वॉश बरामद

खबर को शेयर करे :-

भीलवाड़ा। हथकड़ शराब माफियाओं के खिलाफ आबकारी विभाग ने शिकंजा कसते हुए कार्रवाई की है। राजस्थान आबकारी आयुक्त के निर्देश पर जिले में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आबकारी विभाग की टीम ने एक महत्वपूर्ण कार्रवाई को अंजाम दिया।

जिला आबकारी अधिकारी के निर्देशन में प्रहराधिकारी आबकारी निरोधक दल भीलवाड़ा ने कार्रवाई करते हुए एक महत्वपूर्ण चालू भट्टी का अभियोग दर्ज किया। मौके से 15 लीटर हथकड़ शराब और 2 बोतल वॉश बरामद की गई। हालांकि कार्रवाई के दौरान आरोपी मौके पर मौजूद नहीं मिला।

संयुक्त रूप से की गई निरोधात्मक कार्रवाई के दौरान कुवाड़ा खान व कुवाड़ा गांव के श्मशानघाट के पास कोठारी नदी के पेटा क्षेत्र में 5 भट्टियां ध्वस्त कर करीब 4000 लीटर वॉश नष्ट की गई।

कार्रवाई में प्रहराधिकारी आबकारी निरोधक दल नाथूसिंह कानावत, आबकारी निरीक्षक वृत्त भीलवाड़ा प्रेमराज विश्नोई, सिपाही महेंद्र सिंह, भवानी सिंह, महावीर सिंह सहित होमगार्ड स्वयंसेवक शामिल रहे।

जिला आबकारी अधिकारी योगेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि अवैध शराब के खिलाफ विशेष अभियान 31 अगस्त 2026 तक जारी रहेगा और जिलेभर में आबकारी टीमों द्वारा लगातार सघन कार्रवाई की जाएगी।

खबर को शेयर करे :-
KP Times
KP Times
KP Times App
खबरें पढ़ें सीधे हमारे Android App पर
APP डाउनलोड