भीलवाड़ा,
कुवाड़ा खान स्थित श्री वीर तेजाजी महाराज मंदिर परिसर में आगामी 11 सितंबर से 19 सितंबर तक आयोजित होने वाला श्री शिव शक्ति रुद्र 108 कुंडात्मक महायज्ञ स्थगित कर दिया गया है महायज्ञ की आगामी नई तिथि की घोषणा मंदिर कमेटी द्वारा शीघ्र की जाएगी श्री श्री 1008 श्री गंगादास जी महाराज के संकल्पित श्री शिव शक्ति रुद्र 108 कुंडात्मक महायज्ञ के संबंध में जानकारी देते हुए महाराज जी ने बताया कि इस बार नवरात्रि के दौरान महायज्ञ का आयोजन नहीं हो पाएगा महाराज जी ने बताया कि नवरात्रि मां भगवती की पूजा-आराधना का विशेष पर्व है नवरात्रि से पहले लोग अपने घरों और प्रतिष्ठानों की साफ-सफाई करते हैं तथा माता की स्थापना और पूजा की तैयारियां करते हैं नवरात्रि के नौ दिनों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के मंदिरों और शक्तिपीठों में दर्शन करने जाते हैं कई श्रद्धालु पैदल यात्रा करके शक्तिपीठों तक पहुंचते हैं, जबकि कई श्रद्धालु नौ दिनों तक वहीं रहकर माता की पूजा-अर्चना करते हैं इसके अलावा नवरात्रि के दौरान कन्या पूजन, कन्या भोज, माता की चौकी, दुर्गा सप्तशती पाठ और अन्य धार्मिक कार्यक्रम भी आयोजित होते हैं नवरात्रि के बाद दशहरा पर्व भी आता है, जिसके चलते श्रद्धालुओं की धार्मिक और पारिवारिक व्यस्तताएं बनी रहती हैं ऐसे में नवरात्रि के दौरान महायज्ञ आयोजित करने पर बहुत से श्रद्धालु इसमें अपनी सहभागिता नहीं दे पाएंगे महायज्ञ में अधिक से अधिक श्रद्धालु शामिल हों और सभी लोग पूरी श्रद्धा, समय और भक्ति के साथ यज्ञ में सहभागिता कर सकें, इसी उद्देश्य से इस बार नवरात्रि में महायज्ञ का आयोजन स्थगित किया गया है महाराज जी ने बताया कि महायज्ञ की नई तिथि सभी परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए निर्धारित की जाएगी और इसकी जानकारी श्रद्धालुओं को समय पर दी जाएगी सभी श्रद्धालुओं से आग्रह है कि नई तिथि की घोषणा के बाद अधिक से अधिक संख्या में सहभागी बनकर इस पावन धार्मिक आयोजन का धर्मलाभ प्राप्त करें
नवरात्रि में प्रस्तावित श्री शिव शक्ति रुद्र 108 कुंडात्मक महायज्ञ स्थगित, महायज्ञ की नई तिथि शीघ्र घोषित होगी
