भीलवाड़ा में विशेष स्वच्छता अभियान, 16 वार्डों में चला सफाई अभियान

खबर को शेयर करे :-

भीलवाड़ा, 18 सितंबर। नगर निगम आयुक्त कमल सिंह यादव के निर्देशन में 17 सितंबर को शहर के विभिन्न प्रमुख वार्डों में विशेष स्वच्छता अभियान संचालित किया गया। अभियान के दौरान सड़कों, नालियों और खाली भूखंडों की सफाई के साथ रोडसाइड उगी गाजर घास एवं अनावश्यक खरपतवार को हटाया गया।

विशेष स्वच्छता अभियान के तहत वार्ड संख्या 4, 6, 16, 24, 27, 30, 33, 35, 46, 53, 55, 57, 61, 65, 68 और 70 में सफाई कार्य करवाए गए। नगर निगम की टीमों ने विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए व्यापक स्तर पर काम किया।

अभियान से पहले आयुक्त कमल सिंह यादव ने सोनी हॉस्पिटल, पंचवटी, हरणी गांव, ओडो का खेड़ा, मीरा सर्कल और बिलिया सहित विभिन्न क्षेत्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मौके पर सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

आयुक्त ने अधिकारियों को शहर में स्वच्छता कार्यों में तेजी लाने और नियमित रूप से सफाई व्यवस्था की निगरानी करने के निर्देश दिए। नगर निगम प्रशासन ने शहरवासियों से भी अपील की है कि वे स्वच्छता अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाएं, कचरा निर्धारित स्थान पर डालें और भीलवाड़ा को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में सहयोग करें।

खबर को शेयर करे :-
KP Times
KP Times
KP Times App
खबरें पढ़ें सीधे हमारे Android App पर
APP डाउनलोड