भीलवाड़ा की प्रतिभा का सम्मान: फिल्म निर्देशक विवेक सोनी का भारत विकास परिषद ने किया अभिनंदन

खबर को शेयर करे :-

भीलवाड़ा। भारत विकास परिषद, भगत सिंह शाखा के प्रबुद्ध वर्ग संपर्क अभियान के तहत सुप्रसिद्ध फिल्म निर्देशक एवं लेखक विवेक सोनी का उनके पिता एवं समाजसेवी कृष्ण गोपाल सोनी के साथ आत्मीय सम्मान किया गया। परिषद परिवार ने विवेक सोनी का उपरना ओढ़ाकर अभिनंदन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर परिषद पदाधिकारियों ने कहा कि भीलवाड़ा की प्रतिभाएं आज राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान स्थापित कर रही हैं। विवेक सोनी ने अपने उत्कृष्ट निर्देशन और रचनात्मक कार्यों के माध्यम से भारतीय सिनेमा में विशिष्ट स्थान बनाया है, जो पूरे भीलवाड़ा के लिए गर्व का विषय है।

उल्लेखनीय है कि विवेक सोनी ने हाल ही में प्रदर्शित फिल्म ‘चाँद मेरा दिल’ का निर्देशन किया है। इससे पूर्व वे ‘मीनाक्षी सुंदरेश्वर’ तथा ‘आप जैसा कोई’ जैसी चर्चित फिल्मों का सफल निर्देशन कर चुके हैं। उनकी फिल्मों को दर्शकों और समीक्षकों दोनों ने सराहा है।परिषद परिवार ने विश्वास व्यक्त किया कि विवेक सोनी भविष्य में भी अपनी सृजनात्मक प्रतिभा से भारतीय सिनेमा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाते हुए भीलवाड़ा का नाम देश-विदेश में गौरवान्वित करते रहेंगे।

कार्यक्रम में भारत विकास परिषद, भगत सिंह शाखा के अध्यक्ष कुलदीप माथुर, सचिव मुकेश छीपा, कोषाध्यक्ष दीपक तुर्किया, महिला संयोजिका पूनम डाड तथा सावन मालीवाल सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

खबर को शेयर करे :-
KP Times
KP Times
KP Times App
खबरें पढ़ें सीधे हमारे Android App पर
APP डाउनलोड