कांग्रेस की सुनीता कौशिक के सिर सजा उप जिला प्रमुख का ताज, भाजपा के खाते में बढ़ा एक वोट

खबर को शेयर करे :-

कांग्रेस को 31 के बजाय मिले 30 वोट, भाजपा प्रत्याशी को 14 की जगह मिले 15 मत; मतदान के दौरान क्रॉस वोटिंग की चर्चा

भीलवाड़ा। जिला परिषद के उप जिला प्रमुख पद के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी सुनीता देवी कौशिक ने जीत दर्ज की है। गुरुवार को हुए मतदान में सुनीता कौशिक को 30 मत मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी अविनाश के पक्ष में 15 वोट पड़े। इस तरह सुनीता कौशिक 15 मतों के अंतर से उप जिला प्रमुख निर्वाचित हुईं।

चुनाव के दौरान क्रॉस वोटिंग की बात सामने आई है। चुनाव से पहले कांग्रेस के पक्ष में 31 और भाजपा के पक्ष में 14 वोट माने जा रहे थे, लेकिन मतगणना में कांग्रेस को 30 और भाजपा को 15 वोट मिले। यानी कांग्रेस के संभावित आंकड़े में एक वोट की कमी आई, जबकि भाजपा के खाते में एक वोट बढ़ गया। इससे मतदान के दौरान क्रॉस वोटिंग होने की चर्चा तेज हो गई।

निर्वाचन अधिकारी की ओर से जारी आधिकारिक परिणाम पत्र के अनुसार कुल 45 मत डाले गए। इनमें से सभी 45 मत वैध रहे। नोटा के पक्ष में कोई वोट नहीं पड़ा और न ही कोई मत निरस्त हुआ।

खबर को शेयर करे :-
KP Times
KP Times
KP Times App
खबरें पढ़ें सीधे हमारे Android App पर
APP डाउनलोड