सचिव रश्मि आर्य ने बाल सम्प्रेषण एवं किशोर गृह पालड़ी का किया आकस्मिक निरीक्षण

खबर को शेयर करे :-

बालकों से संवाद कर सुविधाओं और स्वास्थ्य की ली जानकारी, साफ-सफाई, भोजन एवं चिकित्सा व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश

भीलवाड़ा, 26 नवंबर। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव रश्मि आर्य ने गुरुवार को पालड़ी स्थित बाल सम्प्रेषण गृह, सुरक्षित स्थान, किशोर गृह एवं शिशु गृह का आकस्मिक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान सचिव रश्मि आर्य ने गृह में निरुद्ध बालकों से व्यक्तिगत रूप से बातचीत कर उन्हें उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं और उनके स्वास्थ्य के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने परिसर में साफ-सफाई, भोजन एवं आहार की व्यवस्था, चिकित्सा सुविधाओं, बाल गृह के वातावरण तथा किशोरों को रखने की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही बालकों के हितों एवं अधिकारों की सुरक्षा से जुड़े पहलुओं का भी अवलोकन किया।

सचिव ने किशोरों के स्वास्थ्य, परिसर की स्वच्छता, भोजन की गुणवत्ता एवं चिकित्सा सुविधाओं को लेकर गृह के अधिकारी धर्मराज प्रतिहार को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बालकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा उनके स्वास्थ्य एवं देखभाल पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान किशोर न्याय बोर्ड पालड़ी की प्रिंसिपल मजिस्ट्रेट विभा आर्य सहित बाल सम्प्रेषण एवं किशोर गृह के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

खबर को शेयर करे :-
KP Times
KP Times
KP Times App
खबरें पढ़ें सीधे हमारे Android App पर
APP डाउनलोड