“शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो” को जीवन में उतारें – विधायक अर्जुनलाल जीनगर
महिलाओं को समान अधिकार दिलाने में बाबा साहेब का योगदान ऐतिहासिक – दीप्ति माहेश्वरी
भीलवाड़ा। भारतीय संविधान के शिल्पकार और सामाजिक न्याय के महान पुरोधा ‘भारत रत्न’ डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती भाजपा जिला संगठन द्वारा श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की गई, जिसके बाद मुख्य समारोह आयोजित हुआ। मुख्य कार्यक्रम कपासन विधायक अर्जुनलाल जीनगर एवं राजसमंद विधायक दीप्ति माहेश्वरी के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा ने की, जबकि पूर्व सांसद सुभाष बहेडिया, पूर्व विधायक विट्ठल शंकर अवस्थी और वरिष्ठ नेता पेंटर सूरज का सान्निध्य रहा। जिला प्रवक्ता अंकुर बोरदिया के अनुसार विधायक अर्जुनलाल जीनगर ने अपने संबोधन में कहा कि बाबा साहेब का मूलमंत्र “शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो” आज भी प्रासंगिक है और समाज के हर वर्ग को इसे अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने करोड़ों लोगों को समानता और न्याय का मार्ग दिखाया।

विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने कहा कि बाबा साहेब के विचार आज भी समाज को दिशा देने वाले हैं। उन्होंने बताया कि हिंदू कोड बिल के माध्यम से महिलाओं को संपत्ति में समान अधिकार दिलाने की पहल डॉ. अंबेडकर ने ही की थी। उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उनके सिद्धांतों पर चलते हुए महिला सशक्तिकरण की दिशा में कार्य कर रहे हैं, जिसमें नारी शक्ति वंदन अधिनियम महत्वपूर्ण कदम है।

जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा ने बाबा साहेब को सर्वसमाज का प्रेरणा स्रोत बताते हुए उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं पुष्पांजलि के साथ हुआ। स्वागत भाषण शास्त्री मंडल अध्यक्ष रमेश खोईवाल ने दिया, जबकि संचालन जिला महामंत्री प्रहलाद त्रिपाठी ने किया। अंत में आभार चंद्रप्रकाश सिसोदिया ने व्यक्त किया।
अंबेडकर सर्किल पर दी श्रद्धांजलि
इससे पूर्व भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा के नेतृत्व में अंबेडकर सर्किल स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान “बाबा साहेब अमर रहें” और “भारत माता की जय” के नारों से वातावरण गूंज उठा।

इनकी रही उपस्थिति
समारोह में जिला महामंत्री अविनाश जीनगर, मंजू चेचाणी, कल्पेश चौधरी, गोपाल तेली, कुलदीप शर्मा, विशाल गुरुजी, सुरेंद्र सिंह मोटरास, ललिता कंवर, किस्मत गुर्जर, आरती कोगटा, लादूलाल जाट, ललित अग्रवाल, अंकुर बोरदिया, शशांक बिड़ला, भूपेंद्र सिंह बिलिया, अनिल सिंह जादौन, अभिश्रुता सोलंकी, रागिनी गुप्ता, पूरण डीडवानिया, महेंद्र मीणा, भगवत सिंह खैराबाद, मंजू पालीवाल, विधानसभा संयोजक विजय पोखरना, मंडल अध्यक्ष नागेन्द्र सिंह राव, मुकेश सोनी, यशोवर्धन सेन, हरीश सालवी, मुकेश चेचाणी, आकाश मालावत, महेंद्र नायक, मुकेश शर्मा, दयाराम दिव्य, मनीष जांगिड़, पंकज क्षोत्रिय, पुनीत प्रताप सिंह, दलीचंद गाडरी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
