डे-नाइट भीलवाड़ा साइकिल रेस में बच्चों से लेकर बुजुर्गों ने दिखाया उत्साह

खबर को शेयर करे :-

मिराया, दिव्या, गीतिका, सार्थक, आयुष और हंसराज बने चैंपियन

भीलवाड़ा, 1 अक्टूबर। भीलवाड़ा विधायक अशोक कुमार कोठारी द्वारा संचालित विधायक खेल विकास योजना के अंतर्गत फुटबॉल खिलाड़ी मोहित बासिटा के जन्मदिन के अवसर पर स्थानीय गर्ल्स कॉलेज खेल मैदान में मुरली साइकिल के तत्वावधान में ‘डे-नाइट भीलवाड़ा साइकिल रेस प्रतियोगिता’ का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बच्चों के साथ युवाओं और बुजुर्गों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।

योजना के संयोजक एवं शिक्षाविद विवेक निमावत ने बताया कि योजना का उद्देश्य बच्चों को खेलों से जोड़ना है, ताकि वे मोबाइल और टीवी से दूर रहकर खेल गतिविधियों में भाग लें और उनका सर्वांगीण विकास हो।

प्रतियोगिता के दौरान विभिन्न आयु वर्गों में साइकिल रेस के साथ नन्हे बच्चों के लिए दौड़ प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। खेल प्रशिक्षक एवं मुख्य कोच अजीत जैन ने बताया कि साइकिल रेस में मिराया डाड, गरिमा सिसोदिया, दिव्या ढोली, हंसराज सिंह, सार्थक राठी, मयंक मोदी, आयुष कुमावत, कृष्णा मीणा, शुभम सेन, जसवीर सिंह, आर्यन गांच्छा, किंजल, गौरव मेघवंशी, गोविंद शर्मा, मोहित बासिटा, दीक्षिता मीणा, गीतिका कृपलानी, नीरज राव, गुंजन सांसी, कुशांक कृपलानी और हितेश शर्मा ने अपने-अपने वर्गों में विजेता रहकर पदक हासिल किए।

वहीं 3 से 6 वर्ष तक के बच्चों के लिए आयोजित दौड़ प्रतियोगिता में काव्या बासिटा, अथिया जाट, निवी जैन और शिवांश ने पदक जीते।

समापन समारोह में खेल प्रेमी कैलाश चंद्र डाड, मुरली साइकिल के यश झुर्रार्नी, विधायक कार्यालय प्रभारी बाबूलाल टाक, समाजसेवी सत्यनारायण गुग्गड़ तथा भीलवाड़ा साइकिल क्लब के सदस्य सत्यनारायण राठी और भेरूलाल सुवालका ने विजेता बच्चों एवं प्रतिभागियों को पदक देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम के अंत में योजना के प्रशिक्षक दिनेश सोलंकी, मनीषा सोलंकी और पलक राजपूत ने अभिभावकों, बच्चों एवं दर्शकों का आभार व्यक्त किया।

खबर को शेयर करे :-
KP Times