उत्कृष्ट बुनकरों के लिए जिला स्तरीय पुरस्कार योजना, 30 जून तक आवेदन आमंत्रित

खबर को शेयर करे :-

भीलवाड़ा। कार्यालय आयुक्त उद्योग एवं वाणिज्य जयपुर के निर्देशानुसार जिले के उत्कृष्ट बुनकरों एवं सहकारी समितियों को उनके द्वारा तैयार किए गए उत्कृष्ट उत्पादों और गतिविधियों के लिए सम्मानित करने हेतु वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए जिला स्तरीय बुनकर पुरस्कार योजना आयोजित की जाएगी। इसके लिए पात्र बुनकरों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

जिला स्तरीय बुनकर पुरस्कार योजना के तहत जिले में कार्यरत बुनकरों को बुनाई के क्षेत्र में उनके विशिष्ट योगदान, विभागीय योजनाओं में सक्रिय सहभागिता तथा उत्कृष्ट उत्पाद निर्माण के आधार पर सम्मानित किया जाएगा। चयनित बुनकरों को प्रथम पुरस्कार के रूप में 5100 रुपये, द्वितीय पुरस्कार 3100 रुपये, तृतीय पुरस्कार 2100 रुपये तथा दो बुनकरों को 1100-1100 रुपये के सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

महाप्रबंधक के.के. मीना ने बताया कि योजना के तहत ऐसे हाथकरघा बुनकर आवेदन कर सकते हैं, जो जिले में न्यूनतम तीन वर्षों से हाथकरघा बुनाई के क्षेत्र में विशिष्ट कार्य कर रहे हों तथा पिछले तीन वर्षों में यह पुरस्कार प्राप्त नहीं किया हो।

इच्छुक बुनकर आवेदन पत्र जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र, भीलवाड़ा कार्यालय से निःशुल्क प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन पत्र अपने उत्पाद के साथ 30 जून तक कार्यालय में जमा कराने होंगे। जिला स्तर पर प्रथम एवं द्वितीय पुरस्कार प्राप्त करने वाले बुनकरों की प्रविष्टियां राज्य स्तरीय बुनकर पुरस्कार के लिए भेजी जाएंगी।

खबर को शेयर करे :-
KP Times
KP Times
KP Times App
खबरें पढ़ें सीधे हमारे Android App पर
APP डाउनलोड