नए जोश और जुनून के साथ आयोजित होंगी करुणा गतिविधियां

खबर को शेयर करे :-

करुणा केंद्र की नवगठित कार्यकारिणी ने ली शपथ

भीलवाड़ा। करुणा इंटरनेशनल चेन्नई के तत्वावधान में जिले में संचालित करुणा केंद्र की नवगठित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आरसी व्यास नगर स्थित श्रीनाथ गार्डन (साक्षी गार्डन) में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक समिति सुभाष नगर के अध्यक्ष सुशील पानगढ़िया मुख्य अतिथि रहे, जबकि महावीर सेवा समिति अरिहंत भवन के उपाध्यक्ष सुरेश सिंघवी ने अध्यक्षता की।

समारोह में नवगठित कार्यकारिणी के अध्यक्ष घनश्याम कास्ट, कार्यकारी अध्यक्ष निर्मला सिंघवी, महामंत्री प्रेमशंकर जोशी, उपाध्यक्ष प्रदीप शर्मा एवं संगीता बाफना, सह मंत्री रेखा पानगढ़िया, कोषाध्यक्ष ललिता जैन तथा सक्रिय कार्यकारिणी सदस्य शांतिलाल जैन और संजूलता बाफना ने अपने पदों के दायित्वों का निष्ठा एवं समर्पण के साथ निर्वहन करने की शपथ ली।

कार्यकारिणी सदस्यों ने जिले में नए जोश एवं जुनून के साथ करुणा क्लबों के माध्यम से विभिन्न करुणा गतिविधियां आयोजित करने का संकल्प भी लिया। इस दौरान सभी सदस्यों ने गार्डन में लगाए गए परिंडों की साफ-सफाई कर उनमें नया पानी भरा तथा प्रतिदिन जीव दया से जुड़ा कम से कम एक कार्य करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में अनंत प्रोसेस के कमर्शियल मैनेजर दीपक जैन सहित कई करुणा प्रेमी उपस्थित रहे।

खबर को शेयर करे :-
KP Times
KP Times
KP Times App
खबरें पढ़ें सीधे हमारे Android App पर
APP डाउनलोड