गर्भवती और धात्री महिलाओं की स्वास्थ्य जांच कर जीवनशैली में सुधार के लिए किया प्रेरित

खबर को शेयर करे :-

आयुर्वेद औषधालय में आयोजित अभियान के तहत हीमोग्लोबिन, शुगर और ब्लड प्रेशर की जांच कर दी गई स्वस्थ रहने की सलाह

जीवनशैली परिवर्तन अभियान के अंतर्गत राजकीय आयुर्वेद औषधालय में गर्भवती एवं धात्री महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच की गई। इस दौरान महिलाओं का हीमोग्लोबिन, ब्लड शुगर और रक्तचाप परीक्षण किया गया।

प्रभारी राजकीय आयुर्वेद औषधालय डॉ. सरफराज अली खान ने बताया कि अभियान का उद्देश्य महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और उन्हें बेहतर जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है। स्वास्थ्य जांच का कार्य आयुष मित्र ममता जाट एवं आयुर्वेद नर्स माधुरी मीणा ने किया।

इस अवसर पर डॉ. सरफराज अली खान ने महिलाओं को संतुलित एवं पौष्टिक आहार लेने, प्रतिदिन शारीरिक गतिविधियां करने, पर्याप्त नींद लेने तथा तनाव से दूर रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर महिलाएं अपने स्वास्थ्य के साथ-साथ गर्भस्थ शिशु और नवजात के बेहतर स्वास्थ्य का भी ध्यान रख सकती हैं। अभियान के माध्यम से महिलाओं को नियमित स्वास्थ्य जांच और दैनिक दिनचर्या में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए जागरूक किया गया।

खबर को शेयर करे :-
KP Times
KP Times
KP Times App
खबरें पढ़ें सीधे हमारे Android App पर
APP डाउनलोड