जसवंत कंवर को महापौर बनाए जाने पर कुम्भा ट्रस्ट ने विधायक कोठारी का जताया आभार

खबर को शेयर करे :-

भीलवाड़ा, 18 सितंबर। भीलवाड़ा नगर निगम में महापौर पद पर राजपूत समाज की श्रीमती जसवंत कंवर के चयन पर कुम्भा ट्रस्ट, भीलवाड़ा के पदाधिकारियों ने विधायक अशोक कुमार कोठारी का आभार व्यक्त किया। ट्रस्ट के पदाधिकारी शुक्रवार को विधायक कार्यालय पहुंचे और विधायक कोठारी का स्वागत करते हुए इस निर्णय के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने कहा कि श्रीमती जसवंत कंवर को महापौर पद की जिम्मेदारी मिलने से राजपूत समाज में हर्ष का वातावरण है। उन्होंने कहा कि यह समाज के लिए गौरव का विषय है तथा नगर निगम के नेतृत्व में उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने से समाज में सकारात्मक संदेश गया है।
ट्रस्ट पदाधिकारियों ने विधायक अशोक कुमार कोठारी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके प्रयासों एवं सकारात्मक भूमिका से श्रीमती जसवंत कंवर को महापौर पद पर जिम्मेदारी मिलने का मार्ग प्रशस्त हुआ। उन्होंने विधायक कोठारी से भेंट कर अभिनंदन किया।
विधायक अशोक कुमार कोठारी ने ट्रस्ट पदाधिकारियों का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि नगर निगम के विकास, शहर की जनसमस्याओं के समाधान और सभी समाजों की सहभागिता के साथ भीलवाड़ा को बेहतर बनाने के लिए मिलकर कार्य करना आवश्यक है। उन्होंने नवनिर्वाचित महापौर श्रीमती जसवंत कंवर को शुभकामनाएं देते हुए नगर निगम के माध्यम से शहर के विकास को गति देने की बात कही।
इस दौरान कुम्भा ट्रस्ट के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे। उन्होंने महापौर श्रीमती जसवंत कंवर के सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं भी दीं और विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में नगर निगम शहर के विकास एवं जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाएगा।
 इस अवसर पर हेमेंद्र सिंह जी राठौड़, डाबला अध्यक्ष महाराणा कुंभा ट्रस्ट, गोविंद सिंह जी उपाध्यक्ष, सुरेंद्र सिंह जी राठौड़, जयपाल सिंह जी राठौड़, शैलेंद्र सिंह जी, नागेंद्र सिंह जी जमोलीप्रताप युवा शक्ति अध्यक्ष, कान सिंह जी खारडा, देवेंद्र सिंह जी भाटी, होडा नरपत सिंह जी पूर्व पार्षद, हेमराज सिंह जी दौलतगढ़, भूपेंद्र सिंह जी बिलिया महापौर पतिदेव,  विश्वनाथ प्रताप सिंह जी, महेंद्र पाल सिंह जी, सुरास गजेंद्र सिंह जी राठौड़, भेरू सिंह जी के साथ ही विधायक कार्यालय पर आनंद जी चपलोत, प्रदीप जी सांखला, बाबूलाल जी टाक, कैलाश जी जीनगर, सुंदरलाल जी बंबोडा, संजय जी राठी, एडवोकेट अर्पितजी कोठारी, दिलीप जी सोनी, पृथ्वीराज जी, अनिल जी कोठारी, भागचंद जी पाटनी, ओमप्रकाश जी जैन, हार्दिक सोनी, रचित रांका ,विनोद मीणा, प्रिंस जैन, अजय पाराशर भी उपस्थित थे।

खबर को शेयर करे :-
KP Times
KP Times
KP Times App
खबरें पढ़ें सीधे हमारे Android App पर
APP डाउनलोड