सीवरेज और सड़क निर्माण कार्यों का आयुक्त ने किया औचक निरीक्षण

खबर को शेयर करे :-

कार्यों में तेजी लाने और क्षतिग्रस्त सड़कों का शीघ्र निर्माण कराने के निर्देश

भीलवाड़ा, 18 सितंबर। जिला कलक्टर जसमीत सिंह संधू के निर्देशानुसार नगर निगम आयुक्त कमल सिंह यादव ने शुक्रवार को शहर में चल रहे सड़क निर्माण एवं सीवरेज प्रोजेक्ट्स का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने और आमजन को जल्द राहत पहुंचाने के निर्देश दिए।

नगर निगम आयुक्त ने 100 फीट रोड से पांसल रोड होते हुए मराठा कॉलोनी तक चल रहे सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति और मौके की स्थिति का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इसके बाद आयुक्त ने गांधीनगर, पुलिस लाइन सहित शहर के अन्य प्रमुख क्षेत्रों का मौका मुआयना किया और स्थानीय समस्याओं एवं विकास कार्यों की स्थिति की जानकारी ली।

सर्किट हाउस के पास चल रहे सीवरेज कार्य की धीमी गति पर आयुक्त ने नाराजगी जताते हुए कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने सीवरेज कार्य को जल्द पूरा कराने के लिए मौके पर एक अतिरिक्त मशीन लगाने के निर्देश दिए।

आयुक्त ने सीवरेज लाइन डालने के कारण क्षतिग्रस्त हुई शहर की सड़कों का भी संज्ञान लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को बारिश समाप्त होने के बाद इन सभी सड़कों का शीघ्र पुनर्निर्माण कराने के निर्देश दिए, ताकि आमजन को आवागमन में परेशानी का सामना न करना पड़े।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को विकास कार्यों की गुणवत्ता के साथ समयबद्ध तरीके से काम पूरा करने और नागरिकों को होने वाली असुविधा को न्यूनतम रखने पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए।

खबर को शेयर करे :-
KP Times
KP Times
KP Times App
खबरें पढ़ें सीधे हमारे Android App पर
APP डाउनलोड