खाद्य सुरक्षा विभाग की मिठाई प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई, खाद्य पदार्थों के नमूने लिए

खबर को शेयर करे :-

तिलक नगर की कीर्ति कंफेक्शनरी सहित जोधपुर एवं सवाई भोज मिष्ठान भंडार का निरीक्षण,

मलाई बर्फी व मावे की मिठाइयों के लिए सैंपल, दो प्रतिष्ठानों को सुधार नोटिस जारी

भीलवाड़ा। जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू के निर्देशानुसार दीपावली पर्व से पूर्व जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा निरीक्षण एवं नमूनीकरण की कार्रवाई की जा रही है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजीव कुमार शर्मा एवं डॉ. दिलराज मीणा की उपस्थिति में भीलवाड़ा के तिलक नगर स्थित कीर्ति कंफेक्शनरी का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए। इस दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी नीरज कुमार मीणा, संजय वर्मा एवं कुलदीप चौधरी उपस्थित रहे।

इसी क्रम में जोधपुर मिष्ठान भंडार एवं सवाई भोज मिष्ठान भंडार का भी निरीक्षण किया गया। यहां से मलाई बर्फी एवं मावे से बनी मिठाइयों के नमूने लेकर जांच के लिए संग्रहित किए गए। निरीक्षण के दौरान संबंधित दोनों प्रतिष्ठानों को आवश्यक सुधार के लिए इंप्रूवमेंट नोटिस जारी किए गए। इस कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी नीरज कुमार मीणा, साक्षी जैन एवं अंकित शर्मा मौजूद रहे।

खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा आमजन को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नियमित निरीक्षण, नमूनीकरण तथा खाद्य सुरक्षा मानकों की पालना सुनिश्चित करने के लिए कार्रवाई जारी है।

जिले में कहीं भी मिलावट की सूचना के लिए आमजन जिला स्तर पर बनाए गए कंट्रोल रूम पर 01482- 232 643 पर सूचना दे।

खबर को शेयर करे :-
KP Times
KP Times
KP Times App
खबरें पढ़ें सीधे हमारे Android App पर
APP डाउनलोड