आयुक्त कमल सिंह यादव के निर्देशन में कार्रवाई, बिना स्वीकृति निर्माण मिलने पर निगम ने की सीज की कार्रवाई
भीलवाड़ा। दीपावली से पहले नगर निगम ने अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शहर के तीन कॉम्प्लेक्स को सीज कर दिया। आयुक्त कमल सिंह यादव के निर्देशन में निगम की टीम ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई की।
नगर निगम की टीम ने बसंत विहार स्थित टाइम्स स्क्वायर कॉम्प्लेक्स, सिंधुनगर स्थित स्टाइल वर्ल्ड तथा शास्त्रीनगर में बड़ला चौराहे के पास स्थित जिम संचालित होने वाले कॉम्प्लेक्स को सीज किया।
नगर निगम के अनुसार, तीनों परिसरों में बिना स्वीकृति और अवैध निर्माण पाए जाने के चलते यह कार्रवाई की गई। दीपावली से पहले निगम की इस कार्रवाई से शहर में अवैध निर्माण करने वाले प्रतिष्ठान संचालकों में हलचल मच गई है।
