भीलवाड़ा। अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी महासंघ एकीकृत भीलवाड़ा के जिलाध्यक्ष लक्की ब्यावट एवं उनकी पूरी टीम ने आगामी रक्तदान शिविर के पोस्टर का विमोचन किया। इस दौरान कर्मचारियों से अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान कर जनसेवा में भागीदारी निभाने की अपील की गई।
महासंघ के जिला संयोजक अमित व्यास ने बताया कि 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर महात्मा गांधी अस्पताल के ब्लड बैंक परिसर में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर फार्मसिस्ट जनसेवा जनकल्याण समिति के बैनर तले मुख्यमंत्री निःशुल्क दवा योजना के 15 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है।
शिविर प्रभारी अंकित काबरा ने बताया कि महात्मा गांधी अस्पताल में वर्तमान में रक्त की कमी को देखते हुए महासंघ की पूरी टीम ने रक्तदान के लिए कर्मचारियों एवं आमजन से आगे आने की अपील की है। उन्होंने कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद मरीज के लिए जीवन बचाने वाला महत्वपूर्ण कार्य है।
पोस्टर विमोचन के दौरान विनोद सोनी, ललित जीनगर, गिरिराज लड्ढा, डॉ. अमोद, पवन देपन, निखिल विश्नोई एवं प्रेम कुमार सहित महासंघ के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।
