30 नवंबर को होगा भीलवाड़ा में न्यायमूर्ति चौराहे का लोकार्पण, हाईकोर्ट जज सहित कई गणमान्य अतिथि रहेंगे मौजूद

खबर को शेयर करे :-

जिला न्यायालय के समीप चौराहे का होगा नामकरण एवं लोकार्पण, न्यायालय परिसर में डिस्पेंसरी का भी होगा उद्घाटन

भीलवाड़ा, 27 नवंबर। जिला अभिभाषक संस्था भीलवाड़ा की ओर से 30 नवंबर 2026 को जिला न्यायालय के समीप नवनिर्मित न्यायमूर्ति चौराहे का लोकार्पण समारोह आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर न्यायालय परिसर में डिस्पेंसरी सहित अन्य सुविधाओं का भी लोकार्पण किया जाएगा। कार्यक्रम में राजस्थान हाईकोर्ट के न्यायाधीशों, बार काउंसिल ऑफ राजस्थान के चेयरमैन एवं सदस्यों सहित कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य अतिथि शिरकत करेंगे।

जिला अभिभाषक संस्था के अध्यक्ष उम्मेदसिंह राठौड़ की अध्यक्षता में संस्था कार्यालय में आयोजित बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों एवं रूपरेखा पर चर्चा की गई। बैठक में बताया गया कि लोकार्पण समारोह के मुख्य अतिथि न्यायाधिपति विनीत माथुर होंगे, जबकि विशिष्ट अतिथि फरजंद अली एवं अरुण मोगा रहेंगे।

समारोह में बार काउंसिल ऑफ राजस्थान के चेयरमैन योगेंद्र सिंह शक्तावत, नवनिर्वाचित सदस्य सुरेशचंद्र श्रीमाली एवं नीरज गुर्जर अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसके अलावा विधायक अशोक कोठारी, सांसद दामोदर अग्रवाल, महापौर जसवंत कंवर, उपमहापौर राधेश्याम सोमानी एवं पूर्व महापौर राकेश पाठक की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।

बैठक में जिला अभिभाषक संस्था के उपाध्यक्ष महिपाल सिंह राणावत, महासचिव पंकज दाधीच, रेवेन्यू महासचिव मनोहरलाल बुनकर, कोषाध्यक्ष रवि गोरानी, सह सचिव आदित्य सिंह चौहान, पुस्तकालय सचिव प्रताप तेली सहित मनोनीत सदस्य पंकज पंचोली, राघवेंद्रनाथ व्यास, ओमप्रकाश तेली, वंदना आमेटा, पीरू सिंह गौड़, आनंद शर्मा एवं गणपत सिंह राणावत ने विचार-विमर्श किया।

इसके साथ ही पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र कचोलिया, विक्रम सिंह राठौड़, राजेश शर्मा, भोपाल लाल गुर्जर, मोहम्मद फरजन, ऋषि तिवारी एवं दुर्गेश शर्मा ने भी कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर सुझाव दिए।

संस्था अध्यक्ष उम्मेदसिंह राठौड़ ने बताया कि समारोह को सफल बनाने के लिए आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।

खबर को शेयर करे :-
KP Times
KP Times
KP Times App
खबरें पढ़ें सीधे हमारे Android App पर
APP डाउनलोड