निंबार्क आश्रम में महंत मोहन शरण जी का सम्मान, लाडो सेवा फाउंडेशन ने लिया समाजसेवा का संकल्प

खबर को शेयर करे :-

भीलवाड़ा। समाज सेवा, संस्कार और राष्ट्र निर्माण के मूल्यों को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से लाडो सेवा फाउंडेशन के संस्थापक अधिवक्ता लक्ष्मण सिंह राठौड़ ने निंबार्क आश्रम पहुंचकर पूज्य महंत श्री मोहन शरण जी महाराज का शॉल ओढ़ाकर एवं स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मान किया।

इस अवसर पर अधिवक्ता लक्ष्मण सिंह राठौड़ ने कहा कि संत समाज भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक परंपरा की मजबूत आधारशिला है। संतों के मार्गदर्शन से समाज में सेवा, सद्भाव, नैतिकता और संस्कारों का प्रसार होता है। उन्होंने कहा कि लाडो सेवा फाउंडेशन संतों के आशीर्वाद और प्रेरणा से समाजहित के कार्यों के लिए निरंतर समर्पित रहेगा।

महंत मोहन शरण जी महाराज ने फाउंडेशन द्वारा महिला सुरक्षा, शिक्षा, खेल प्रोत्साहन, निर्धन एवं जरूरतमंदों की सेवा सहित विभिन्न सामाजिक गतिविधियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि सेवा ही मानव जीवन का सर्वोच्च धर्म है और युवाओं को समाज के हित में निरंतर कार्य करते रहना चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान राधेश्याम उपाध्याय, गोपी शर्मा सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे। सभी ने सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने पर विचार-विमर्श किया तथा भविष्य में सेवा गतिविधियों को व्यापक स्तर पर संचालित करने का संकल्प लिया।

खबर को शेयर करे :-