मांडलगढ़ (नरेश नाथ होड़ा)। मांडलगढ़ पंचायत समिति में कांग्रेस ने शानदार जीत दर्ज करते हुए प्रधान पद पर अपना कब्जा जमा लिया। कांग्रेस के गणेश लाल जाट प्रधान पद पर निर्वाचित हुए। उनकी जीत के साथ ही पंचायत समिति में कांग्रेस का बोर्ड बनना तय हो गया।
चुनाव में कांग्रेस ने स्पष्ट बहुमत हासिल किया। पंचायत समिति के कुल सदस्यों में कांग्रेस को 14 और भाजपा को 7 सदस्यों का समर्थन मिला। इस तरह कांग्रेस ने बहुमत के दम पर पंचायत समिति में अपना बोर्ड गठित किया।
गणेश लाल जाट के प्रधान निर्वाचित होने की खबर मिलते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। समर्थकों ने आतिशबाजी कर और मिठाइयां बांटकर जीत का जश्न मनाया।
इस जीत को मांडलगढ़ क्षेत्र में कांग्रेस के लिए महत्वपूर्ण राजनीतिक सफलता माना जा रहा है।
