भाजपा प्रताप मंडल की मासिक बैठक संपन्न, संगठन विस्तार एवं ‘घर-घर तिरंगा’ अभियान पर विशेष जोर

खबर को शेयर करे :-

भीलवाड़ा | भारतीय जनता पार्टी प्रताप मंडल की मासिक बैठक रविवार को मंडल उपाध्यक्ष श्रीमती कोमल जी मीणा के निवास स्थान पर आयोजित हुई बैठक के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष आदरणीय प्रशांत जी मेवाड़ा रहे, जबकि अध्यक्षता प्रताप मंडल अध्यक्ष नागेंद्र सिंह जी राव ने की। बैठक में विशिष्ट अतिथि जिला मंत्री एवं प्रताप मंडल पालक श्रीमती ललिता कँवर राणावत उपस्थित रहीं। बैठक का संचालन प्रताप मंडल महामंत्री भगवती लाल गुर्जर ने किया जिलाध्यक्ष प्रशांत जी मेवाड़ा ने आगामी 8 अगस्त से 15 अगस्त 2026 तक आयोजित होने वाले ‘घर-घर तिरंगा’ अभियान, संत गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में होने वाले कार्यक्रमों तथा आगामी नगर निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर संगठनात्मक कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने प्रत्येक शक्ति केंद्र पर बैठकें आयोजित करने, बूथ अध्यक्षों एवं बूथ कार्यकारिणी की नियमित बैठकें सुनिश्चित करने तथा संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने पर विशेष बल दिया बैठक में प्रताप मंडल के कार्यकारिणी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे अंत में प्रताप मंडल महामंत्री थान सिंह जी चंदेल ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया

खबर को शेयर करे :-
KP Times
KP Times
KP Times App
खबरें पढ़ें सीधे हमारे Android App पर
APP डाउनलोड