पानी के टैंक में गिरने से नंदी महाराज की मौत, 3 घंटे की मशक्कत के बाद जेसीबी से निकाला बाहर

खबर को शेयर करे :-

भीलवाड़ा। शहर के रुक्मिणी कोनोली क्षेत्र में निर्माणाधीन मकान के पानी के टैंक में गिरने से एक नंदी महाराज की मौत हो गई। नंदी रात के समय टैंक में गिर गए थे और पूरी रात उसी में फंसे रहे। लंबे समय तक टैंक में फंसे रहने के कारण उनकी मृत्यु हो गई।

श्री राम गौ सेवा समिति के रामलखन ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर समिति के गौसेवक मौके पर पहुंचे और नंदी महाराज को टैंक से बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान शुरू किया। रेस्क्यू के दौरान जेसीबी की सहायता ली गई। वहीं, मोहल्लेवासियों ने भी मौके पर पहुंचकर गौसेवकों का सहयोग किया।

नंदी महाराज को बाहर निकालने के लिए करीब तीन घंटे तक लगातार मशक्कत करनी पड़ी। रेस्क्यू के दौरान नंदी की स्थिति देखकर गौसेवक भावुक हो गए। लगातार प्रयासों के बाद नंदी महाराज को टैंक से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मृत्यु हो चुकी थी।

श्री राम गौ सेवा समिति ने रेस्क्यू अभियान में सहयोग करने वाले सभी मोहल्लेवासियों और जेसीबी उपलब्ध कराने वालों का आभार व्यक्त किया।

खबर को शेयर करे :-
KP Times
KP Times
KP Times App
खबरें पढ़ें सीधे हमारे Android App पर
APP डाउनलोड