पूरे भारत की साईकल यात्रा पर निकले साइकिलिस्ट का भीलवाड़ा पहुंचने पर साईकल क्लब ने किया स्वागत

खबर को शेयर करे :-

भीलवाड़ा। देश के चार धाम, 12 ज्योतिर्लिंग, शक्तिपीठों सहित प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों की साइकिल यात्रा पर निकले नई दिल्ली निवासी 30 वर्षीय इंजीनियर नितेश शर्मा का भीलवाड़ा पहुंचने पर भीलवाड़ा साइकिल क्लब द्वारा गजाधर मानसिंहका धर्मशाला में स्थाई लोक अदालत के पूर्व न्यायिक सदस्य गोवर्धन सिंह कावड़िया के आतिथ्य में स्वागत किया गया।

यह जानकारी देते हुए साईकल क्लब प्रभारी अरुण संतोष मुछाल ने बताया कि नितेश शर्मा पिछले सात माह से साइकिल यात्रा पर हैं और अब तक करीब 6,000 किलोमीटर की यात्रा पूरी कर चुके हैं। वे भीलवाड़ा से चित्तौड़गढ़, उदयपुर, माउंट आबू होते हुए गुजरात जाएंगे। उनका लक्ष्य करीब तीन वर्षों में देश के सभी राज्यों की साइकिल से यात्रा पूरी करना है।

नितेश यात्रा के माध्यम से भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक चेतना, पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य एवं फिटनेस तथा एआईं के सही उपयोग के प्रति लोगों और विद्यार्थियों को जागरूक कर रहे हैं। यात्रा के दौरान जल संरक्षण, वृक्षारोपण एवं वन्यजीव संरक्षण का संदेश भी दे रहे हैं।

इस अवसर पर क्लब के अरुण संतोष मुछाल, सुरेश बम्ब, राकेश सक्सेना, यश झुरानी, राजेन्द्र शर्मा, रणजीत सिंह कारोही, लेहरू लाल जाट आदि उपस्थित रहे। क्लब सदस्यों ने नितेश की आगामी यात्रा की सफलता एवं सुरक्षित यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं।

खबर को शेयर करे :-