कार से कुचलकर महिला की हत्या के मामले में तीन साथी आरोपी गिरफ्तार

खबर को शेयर करे :-

भीलवाड़ा। प्रियदर्शनी नगर स्थित अभ्रक फैक्ट्री के सामने 18 अगस्त को महिला लाली देवी की कार से कुचलकर हत्या करने के मामले में सदर थाना पुलिस ने मुख्य आरोपी के तीन साथी आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान साजिद उर्फ चांद, सरफु और मोहम्मद समीर के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार 18 अगस्त को मुख्य आरोपी मोहम्मद तोसीफ उर्फ बंटी अपने साथियों के साथ किशन लुहार से पैसों की मांग को लेकर घटनास्थल पर पहुंचा था। इस दौरान किशन लुहार की माता लाली देवी फैक्ट्री के सामने गाय-भैंस चरा रही थीं। आरोप है कि कार से महिला को पीछे से टक्कर मारने के बाद कार को दो-तीन बार उनके ऊपर चढ़ाकर कुचल दिया गया, जिससे उनकी मौत हो गई। मामले में प्रकरण दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।

जिला पुलिस अधीक्षक सागर राणा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय राजेश आर्य एवं पुलिस उप अधीक्षक सदर अंजली सिंह के सुपरविजन में सदर थाना प्रभारी प्रहलाद सहाय के नेतृत्व में टीम गठित की गई। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ तकनीकी अनुसंधान किया और आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस ने मुख्य आरोपी मोहम्मद तोसीफ उर्फ बंटी को पहले गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था। घटना के समय कार में मौजूद उसके साथियों की तलाश जारी थी।

पुलिस ने 24 अगस्त को कार्रवाई करते हुए तीनों साथी आरोपियों साजिद उर्फ चांद, सरफु और मोहम्मद समीर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब आरोपियों से घटना के संबंध में पूछताछ कर रही है।

गिरफ्तार आरोपियों में साजिद उर्फ चांद पुत्र मेहरूदीन मंसुरी, उम्र 31 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर 32, सोलंकी टॉकीज के पीछे, थाना सिटी कोतवाली भीलवाड़ा; सरफु पुत्र इलियास खान मेव, उम्र 37 वर्ष, निवासी मस्जिद के पास, शास्त्रीनगर, हुसैन कॉलोनी, थाना सिटी कोतवाली भीलवाड़ा; तथा मोहम्मद समीर पुत्र मोहम्मद निजामुद्दीन अंसारी, उम्र 24 वर्ष, निवासी मकान नंबर 144/148, गरीब नवाज कॉलोनी, सोलंकी टॉकीज के पीछे, शास्त्रीनगर, थाना सिटी कोतवाली भीलवाड़ा शामिल हैं।

कार्रवाई करने वाली टीम में सदर थाना प्रभारी पुलिस निरीक्षक प्रहलाद सहाय, कांस्टेबल ऋषिकेश नंबर 98, कांस्टेबल सुरेंद्र कुमार नंबर 1769 तथा कांस्टेबल कमल किशोर नंबर 632 शामिल रहे।

खबर को शेयर करे :-
KP Times
KP Times
KP Times App
खबरें पढ़ें सीधे हमारे Android App पर
APP डाउनलोड