रक्तदान के लिए आमजन से रावणा राजपूत मातृशक्ति संगठन का आह्वान

खबर को शेयर करे :-

1 जून को आयोजित होगा विराट रक्तदान शिविर, अधिक से अधिक लोगों से सहभागिता की अपील

भीलवाड़ा।
रावणा राजपूत मातृशक्ति संगठन की एक महत्वपूर्ण बैठक चामुंडा माता मंदिर परिसर में आयोजित की गई। बैठक का नेतृत्व संगठन की संस्थापक अध्यक्ष निशा कंवर गौड़ एवं जिलाध्यक्ष सुनीता कंवर राठौड़ ने किया। इस दौरान आगामी 1 जून को आयोजित होने वाले विराट रक्तदान शिविर को लेकर व्यापक चर्चा की गई तथा आमजन से अधिकाधिक रक्तदान करने की अपील की गई।

जिलाध्यक्ष सुनीता कंवर राठौड़ ने बताया कि भीलवाड़ा ब्लड सेंटर एवं गंगा फाउंडेशन चेरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में 1 जून 2026 को विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। बैठक में संगठन पदाधिकारियों द्वारा रक्तदान शिविर के पोस्टर का विमोचन भी किया गया।

संस्थापक अध्यक्ष निशा कंवर गौड़ ने उपस्थित मातृशक्ति से आह्वान किया कि वे अपने परिवार, मित्रों और समाज के लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी के कारण कई ब्लड बैंकों में रक्त की कमी बनी हुई है, ऐसे में रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों की सहायता की जा सकती है।

उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है और एक यूनिट रक्त किसी व्यक्ति को नया जीवन देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। इसलिए सभी स्वस्थ नागरिकों को इस सामाजिक अभियान में भागीदारी निभानी चाहिए।

बैठक में पार्षद मधु शर्मा, जिला महामंत्री नीलम कंवर सोलंकी, उपाध्यक्ष सीमा कंवर, सोनम कंवर, मनोज कंवर, आरती शेखावत, कोषाध्यक्ष स्वीटी कंवर कानावत, जिला प्रवक्ता सुनीता कंवर जादू, संगठन मंत्री पूजा कंवर, प्रियंका कंवर, गायत्री कंवर, नन्द कंवर सहित संगठन की कार्यकारिणी एवं बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित रही।

खबर को शेयर करे :-