शहर में विशेष सफाई अभियान, सुलभ शौचालय में गंदगी मिलने पर संवेदक को नोटिस

शहर में विशेष सफाई अभियान, सुलभ शौचालय में गंदगी मिलने पर संवेदक को नोटिस
खबर को शेयर करे :-

580 सफाई कर्मियों ने 16 वार्डों में संभाला मोर्चा, सड़कों और नालियों की हुई विशेष सफाई

भीलवाड़ा, 16 सितंबर। शहर में स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से नगर निगम की ओर से विशेष सफाई अभियान चलाया गया। नगर निगम आयुक्त कमल सिंह यादव के निर्देशानुसार 16 सितंबर 2026 को अभियान के तहत 580 सफाई कर्मियों ने शहर के विभिन्न वार्डों में सफाई व्यवस्था संभाली।

अभियान के दौरान वार्ड संख्या 03, 09, 13, 16, 23, 27, 29, 32, 38, 45, 52, 57, 58, 62, 64 और 67 में व्यापक स्तर पर सफाई कार्य करवाए गए। संबंधित क्षेत्रों में स्वास्थ्य निरीक्षकों की देखरेख में दोपहर की पारी के दौरान सड़कों, नालियों एवं खाली भूखंडों की विशेष सफाई की गई।

खरपतवार हटाकर साफ किए सड़क किनारे के क्षेत्र

विशेष सफाई अभियान के दौरान सड़कों के किनारे उगी गाजर घास एवं अन्य अवांछित खरपतवार को भी हटाया गया। सफाई कर्मियों ने संबंधित क्षेत्रों में अभियान चलाकर गंदगी एवं खरपतवार की सफाई कर स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने का प्रयास किया।

महात्मा गांधी अस्पताल के पास सुलभ शौचालय में मिली गंदगी

अभियान के दौरान निरीक्षण में महात्मा गांधी अस्पताल के पास स्थित सुलभ शौचालय में गंदगी पाए जाने पर नगर निगम प्रशासन ने कार्रवाई की। मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित संवेदक सुलभ इंटरनेशनल को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।

नगर निगम आयुक्त कमल सिंह यादव ने कहा कि शहर की स्वच्छता व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को नियमित निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। निगम की ओर से आगे भी शहर के विभिन्न क्षेत्रों में औचक निरीक्षण एवं विशेष सफाई अभियान जारी रखने की बात कही गई है।

खबर को शेयर करे :-
KP Times
KP Times
KP Times App
खबरें पढ़ें सीधे हमारे Android App पर
APP डाउनलोड