स्वच्छता ही सेवा अभियान की तैयारियों को लेकर नगर निगम आयुक्त ने ली अधिकारियों की बैठक

स्वच्छता ही सेवा अभियान की तैयारियों को लेकर नगर निगम आयुक्त ने ली अधिकारियों की बैठक
खबर को शेयर करे :-

20 सितंबर से शहर में शुरू होगा सड़क पेच रिपेयरिंग का काम, गड्ढामुक्त सड़कों पर जोर

भीलवाड़ा। नगर निगम आयुक्त कमल सिंह यादव ने बुधवार को निगम अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक लेकर राज्य सरकार के निर्देशानुसार 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026’ एवं ‘विकसित भारत जन सेवा अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की।

बैठक में आयुक्त यादव ने दोनों अभियानों को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए अधिकारियों को राज्य सरकार की ओर से जारी सभी दिशा-निर्देशों की पूर्ण पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों को निर्धारित समय सीमा में पूरा करने और अभियान के दौरान जमीनी स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने को कहा।

स्वच्छता व्यवस्था मजबूत करने पर जोर

स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026 के तहत 17 सितंबर से शुरू होने वाले एक माह के अभियान की तैयारियों पर चर्चा की गई। शहर में साफ-सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने तथा स्वच्छता गतिविधियों को प्रभावी रूप से संचालित करने को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

आमजन तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने की तैयारी

बैठक में ‘विकसित भारत जन सेवा अभियान’ के तहत आमजन को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए की जाने वाली व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की गई। अभियान से संबंधित तैयारियों को समय पर पूरा करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए।

20 सितंबर से शुरू होगा सड़क पेच रिपेयरिंग कार्य

शहरवासियों को सुगम यातायात उपलब्ध कराने और सड़कों को गड्ढामुक्त करने के उद्देश्य से नगर निगम की ओर से सड़क पेच रिपेयरिंग कार्य शुरू किया जाएगा। आयुक्त ने तकनीकी अधिकारियों को 20 सितंबर से पेच रिपेयरिंग का कार्य अनिवार्य रूप से शुरू करने के निर्देश दिए।

बैठक में निगम के विभिन्न विभागों के प्रमुख अधिकारी मौजूद रहे। आयुक्त ने सभी अधिकारियों को अपने-अपने दायित्वों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करते हुए निर्धारित समय सीमा में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।

खबर को शेयर करे :-
KP Times
KP Times
KP Times App
खबरें पढ़ें सीधे हमारे Android App पर
APP डाउनलोड