शक्ति दिवस के दौरान आंगनबाड़ी केन्द्रों पर स्क्रीनिंग, हीमोग्लोबिन जांच, आयरन वितरण एवं पोषण जागरूकता गतिविधियां हुई आयोजित

खबर को शेयर करे :-

भीलवाड़ा, 15 सितंबर। अनीमिया की समय पर पहचान, उपचार एवं रोकथाम के उद्देश्य से अनीमिया मुक्त राजस्थान कार्यक्रम के तहत मंगलवार को जिले के आंगनबाड़ी केन्द्रों व चिकित्सा संस्थानों पर शक्ति दिवस मनाया गया। इस दौरान किशोरी बालिकाओं, प्रजनन आयु वर्ग की महिलाओं, गर्भवती एवं धात्री माताओं सहित बच्चों को अनीमिया से बचाव के प्रति जागरूक किया गया।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि शक्ति दिवस के दौरान लाभार्थियों की लक्षणों के आधार पर अनीमिया स्क्रीनिंग एवं हीमोग्लोबिन जांच की गई। बच्चों को आईएफए सीरप तथा आवश्यकतानुसार किशोरी बालिकाओं एवं गर्भवती महिलाओं को आयरन की गोलियां वितरित की गईं।

उन्होंने बताया कि शक्ति दिवस का उद्देश्य समुदाय में अनीमिया के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ इसकी समय पर पहचान, उपचार एवं रोकथाम सुनिश्चित करना है। शक्ति दिवस के दौरान स्वास्थ्यकर्मियों ने अनीमिया से होने वाले शारीरिक एवं मानसिक दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए आयरन एवं पोषक तत्वों से भरपूर आहार अपनाने तथा स्वस्थ जीवनशैली के लिए व्यवहार परिवर्तन पर जोर दिया। जिले में प्रत्येक मंगलवार को शक्ति दिवस के माध्यम से अनीमिया नियंत्रण के लिए विशेष गतिविधियां आयोजित की जाती हैं।

शक्ति दिवस की गतिविधियों का अति. सीएमएचओ ने लिया जायजा

अति. सीएमएचओ डॉ. रामकेश गुर्जर ने उप जिला चिकित्सालय जहाजपुर, पीएचसी अमरवासी एवं उप स्वास्थ्य केन्द्र उंचा का विजिट कर शक्ति दिवस के तहत चिकित्सा संस्थानों एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों पर आयोजित गतिविधियों का निरीक्षण किया। उन्होंने व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए चिकित्सा अधिकारियों एवं कार्मिकों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

खबर को शेयर करे :-
KP Times
KP Times
KP Times App
खबरें पढ़ें सीधे हमारे Android App पर
APP डाउनलोड