श्रीराम व्यायामशाला जूडो सेंटर के 25 खिलाड़ियों का राज्य स्तर पर चयन

खबर को शेयर करे :-

70वीं जिला स्तरीय 17 एवं 19 वर्षीय जूडो प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

भीलवाड़ा। 70वीं जिला स्तरीय 17 एवं 19 वर्षीय (माध्यमिक शिक्षा) जूडो प्रतियोगिता में श्रीराम व्यायामशाला पुर के जूडो खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने भार वर्ग में प्रथम स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में सेंटर के कुल 25 खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक जीतकर राज्य स्तर के लिए चयन प्राप्त किया।

जिला जूडो सचिव एवं प्रशिक्षक चेतन चोबे ने बताया कि श्रीराम व्यायामशाला पुर के खिलाड़ियों ने विभिन्न भार वर्गों में शानदार प्रदर्शन किया। जिला जूडो अध्यक्ष गिरिराज चौबे के सानिध्य में खिलाड़ियों ने 25 स्वर्ण पदक हासिल कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

17 वर्ष छात्र वर्ग

  1. सीताराम विश्नोई — 40 किग्रा — प्रथम
  2. कन्हैया लाल तेली — 45 किग्रा — प्रथम
  3. हरिश आचार्य — 50 किग्रा — प्रथम
  4. शुभम आचार्य — 55 किग्रा — प्रथम
  5. विनोद बैरवा — 60 किग्रा — प्रथम
  6. सचिन विश्नोई — 66 किग्रा — प्रथम
  7. चेतन माली — 73 किग्रा — प्रथम
  8. मनीष आचार्य — 81 किग्रा — प्रथम
  9. नवीन खोईवाल — 90 किग्रा — प्रथम

19 वर्ष छात्र वर्ग

  1. कुणाल आचार्य — 40 किग्रा — प्रथम
  2. विष्णु कुमार बलाई — 45 किग्रा — प्रथम
  3. सचिन खारोल — 50 किग्रा — प्रथम
  4. अंकित राजोरा — 55 किग्रा — प्रथम
  5. राहुल खारोल — 66 किग्रा — प्रथम
  6. रोहित पालड़िया — 73 किग्रा — प्रथम
  7. ऋषभ खोईवाल — 90 किग्रा — प्रथम

17 वर्ष छात्रा वर्ग

  1. लक्ष्मी चौधरी — 40 किग्रा — प्रथम
  2. वैदिका विश्नोई — 44 किग्रा — प्रथम
  3. आयुषी जाट — 52 किग्रा — प्रथम
  4. सलोनी विश्नोई — 57 किग्रा — प्रथम

19 वर्ष छात्रा वर्ग

  1. आरती आचार्य — 40 किग्रा — प्रथम
  2. खुशी गुर्जर — 48 किग्रा — प्रथम
  3. लीला जाट — 52 किग्रा — प्रथम
  4. रिंकू गुर्जर — 57 किग्रा — प्रथम
  5. कान्ता खारोल — 63 किग्रा — प्रथम

सभी खिलाड़ियों ने अपने-अपने भार वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया और राज्य स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए।

इस अवसर पर जूडो सह प्रशिक्षक जगदीश राजोरा, भगवती लाल शर्मा, मनोज चतुर्वेदी, पुष्कर राजोरा, बाबूलाल गाडरी, शिवलाल खारोल, देवलाल खारोल, यशपाल खोईवाल, अभिमन्यु चौबे, राजेंद्र आचार्य, आसकरण जाट, परसराम, मनोज, प्रकाश राजोरा, सत्यनारायण गुर्जर सहित जूडो खेल प्रेमियों ने पदक विजेता खिलाड़ियों का स्वागत किया और राज्य स्तर पर बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।

खबर को शेयर करे :-
KP Times