संत-महात्माओं ने किया मतदान, लोकतंत्र के महापर्व में निभाई जिम्मेदारी

खबर को शेयर करे :-

भीलवाड़ा। नगर निगम चुनाव के तहत बुधवार को मतदान को लेकर आमजन में उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी क्रम में हरि शेवा धर्मशाला स्थित मतदान केंद्र क्रमांक 128, वार्ड नंबर 34, भाग संख्या 2 पर संत-महात्माओं ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

हरि शेवा उदासीन आश्रम सनातन मंदिर के महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम उदासीन सहित संत मायाराम, संत राजाराम, मेघराज, मिहिर मेठानी और रोमा नोतानी ने हरि शेवा धर्मशाला के कमरा नंबर 1 स्थित मतदान केंद्र पर पहुंचकर मतदान किया। संतों ने मतदाताओं से भी लोकतंत्र के इस पर्व में बढ़-चढ़कर भाग लेने और अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की।

मतदान केंद्र पर संतों के पहुंचने से लोगों में भी उत्साह नजर आया। संतों ने कहा कि मतदान प्रत्येक नागरिक का महत्वपूर्ण अधिकार और जिम्मेदारी है, इसलिए सभी को बिना किसी दबाव के अपने विवेक से मतदान करना चाहिए।

खबर को शेयर करे :-