समाजसेवियों, युवाओं और महिलाओं ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान, मानव सेवा का दिया संदेश
भीलवाड़ा। महेश नवमी महोत्सव के उपलक्ष्य में महेश छात्रावास परिसर में आयोजित चतुर्थ मेगा रक्तदान शिविर में समाजसेवियों, युवाओं और महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए मानव सेवा का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया। शिविर के दौरान कुल 401 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया।
नगर कोषाध्यक्ष गोपाल नरानीवाल एवं मीडिया प्रभारी पंकज पोरवाल ने बताया कि शिविर का शुभारंभ पूर्व सभापति रामपाल सोनी, प्रदेश अध्यक्ष राधेश्याम चेचानी, कैलाश कोठारी एवं जिलाध्यक्ष अशोक बाहेती के आतिथ्य में भगवान महेश के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम का संचालन संयोजक अतुल राठी, नगर अध्यक्ष केदार गगरानी, नवनिर्वाचित अध्यक्ष केदार जागेटिया एवं मंत्री सुरेश बिड़ला के नेतृत्व में हुआ।
इस अवसर पर वक्ताओं ने रक्तदान को महादान बताते हुए कहा कि एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन दे सकता है। उन्होंने युवाओं से नियमित रूप से रक्तदान कर समाज सेवा में योगदान देने का आह्वान किया।

रक्तदान शिविर की सफलता में बनवारी सोमानी, राहुल डाड, अनूप समदानी, शांतिलाल डाड, विवेक पटवारी, आकाश तोतला, राजेश सोमानी, रौनक कोठारी, अंकित कास्ट, खुशबू लोढ़ा माहेश्वरी एवं अंकित काबरा सहित समाज के वरिष्ठजनों, युवाओं एवं महिला मंडल का विशेष योगदान रहा।
रक्तदान प्रभारी तरुण सोमानी एवं राकेश काबरा ने बताया कि शिविर में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा, पूर्व सांसद सुभाष बहेड़िया, भीलवाड़ा विधायक अशोक कोठारी, मांडलगढ़ विधायक गोपाल खंडेलवाल, सीओ सदर नेमीचंद चौधरी, महेश सेवा समिति के राजेंद्र कचोलिया, दिलीप तोषनीवाल, बांगड़ वेलफेयर सोसाइटी के राधेश्याम सोमानी, अनिल बांगड़, प्रहलादराय लढ़ा, जगदीश कोगटा, सुनील बियानी, प्रमोद डाड, विनय माहेश्वरी और अभिजीत शारदा सहित अनेक गणमान्य लोगों ने शिविर का अवलोकन कर रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया।
रक्तदान प्रभारी महेश जाजू एवं अंकित सोमानी ने बताया कि शिविर सुबह 8:15 बजे शुरू होकर शाम 5 बजे तक चला। रक्तदान से पूर्व सभी रक्तदाताओं की ब्लड प्रेशर, शुगर एवं अन्य आवश्यक चिकित्सकीय जांच की गई।
शिविर में महात्मा गांधी हॉस्पिटल ब्लड बैंक, कोटड़ी श्याम ब्लड बैंक और भीलवाड़ा ब्लड बैंक की चिकित्सकीय टीमों ने रक्त संग्रहण की व्यवस्था संभाली। रक्तदाताओं के लिए जलपान, विश्राम एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गईं।
