संवाद से विश्वास कार्यक्रम 18 सितंबर को

संवाद से विश्वास कार्यक्रम 18 सितंबर को
खबर को शेयर करे :-

भीलवाड़ा। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) जिला कार्यालय, भीलवाड़ा की ओर से ‘संवाद से विश्वास’ पहल के तहत 18 सितंबर को अंशधारकों, नियोक्ताओं एवं अन्य हितधारकों के लिए विशेष संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम मैसर्स नितिन स्पिननर्स प्राइवेट लिमिटेड के सभागार में होगा।

कार्यक्रम के तहत अपर केंद्रीय भविष्य निधि आयुक्त (ACC) एवं अंचल प्रमुख, राजस्थान अजीत कुमार की ओर से दोपहर 3 बजे भविष्य निधि के अंतर्गत आवृत संस्थानों के नियोक्ताओं एवं हितधारकों के साथ संवादात्मक बैठक आयोजित की जाएगी।

क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त एवं प्रभारी अधिकारी आर.एन. मीना ने बताया कि बैठक में केंद्र सरकार द्वारा लागू की जा रही सामाजिक सुरक्षा संहिता, 2020 (Code on Social Security, 2020), प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना (PMVBRY), एमनेस्टी स्कीम तथा विश्वास स्कीम 2026 के विभिन्न प्रावधानों पर चर्चा की जाएगी।

इसके साथ ही कर्मचारी भविष्य निधि संगठन की विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं तथा हाल ही में लागू किए गए श्रम सुधारों की जानकारी भी दी जाएगी। कार्यक्रम का उद्देश्य नियोक्ताओं, अंशधारकों एवं हितधारकों के साथ सीधे संवाद के माध्यम से सामाजिक सुरक्षा से जुड़े प्रावधानों और योजनाओं को लेकर जानकारी एवं समझ को बढ़ाना है।

खबर को शेयर करे :-
KP Times
KP Times
KP Times App
खबरें पढ़ें सीधे हमारे Android App पर
APP डाउनलोड