पीएम मोदी के जन्मदिन पर जिलेभर में भाजपाइयों ने जलाया आशीर्वाद का दिया

खबर को शेयर करे :-

नव निर्वाचित महापौर जसवंत कंवर ने भी पार्षदों संग मनाया मोदी का जन्मदिन

भीलवाड़ा,। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिवस गुरुवार को भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा के नेतृत्व में जिले भर के भाजपा जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं हजारों कार्यकर्ताओं ने सेवा संकल्प अभियान के तहत मंडल एवं बूथ स्तर पर उत्साह, सेवा और जनकल्याण की भावना के साथ आशीर्वाद का दिया जलाकर मनाया।

जिला प्रवक्ता अंकुर बोरदिया ने बताया कि नगर निगम की नव निर्वाचित महापौर श्रीमती जसवंत कंवर ने भी अभियान जिला संयोजक अविनाश जीनगर, जिला महामंत्री कन्हैयालाल जाट, मनोज बुलानी, ऋतुशेखर शर्मा, मुकेश सोनी सहित नवनिर्वाचित भाजपा पार्षदों संग दीप प्रज्ज्वलित कर पीएम मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

मोदी की सेवा व समर्पण की यात्रा देशवासियों के लिए प्रेरणा स्त्रोत – मेवाड़ा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा ने कहा कि मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में राष्ट्रसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए देश के विकास और जनकल्याण के लिए निरंतर कार्य किया है। उनकी सेवा एवं समर्पण की यात्रा देशवासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने आह्वान किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 25 वर्षों की राष्ट्रसेवा को समर्पित अभियान में सहभागी बनें तथा सेवा कार्यों के माध्यम से समाज और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्व का निर्वहन करें।

खबर को शेयर करे :-
KP Times
KP Times
KP Times App
खबरें पढ़ें सीधे हमारे Android App पर
APP डाउनलोड