विधायक कोठारी की अध्यक्षता में सुना ‘मन की बात’ का 137वां एपिसोड

खबर को शेयर करे :-

प्रधानमंत्री मोदी का हर एपिसोड देता है नयापन, आश्चर्य और प्रेरणा का संदेश : कोठारी

भीलवाड़ा, 30 अगस्त। भीलवाड़ा विधायक अशोक कुमार कोठारी की अध्यक्षता में रविवार को विधायक कार्यालय पर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 137वें एपिसोड को कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित नागरिकों ने सामूहिक रूप से सुना एवं देखा।
इस अवसर पर विधायक अशोक कुमार कोठारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘मन की बात’ का प्रत्येक एपिसोड अपने आप में नया संदेश, नयापन, आश्चर्य और प्रेरणा लेकर आता है। प्रधानमंत्री देश के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रहे लोगों और समाज के सकारात्मक प्रयासों को देशवासियों के सामने लाकर उन्हें प्रेरित करने का कार्य करते हैं।
विधायक कोठारी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने आज के कार्यक्रम में युवाओं, महिलाओं, किसानों और आमजन से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर प्रकाश डाला। महाराष्ट्र के कृष्णा द्वारा तैयार किए गए शिक्षाप्रद ऐप तथा नशा मुक्ति अभियान जैसे प्रेरणादायी प्रयासों की चर्चा करते हुए प्रधानमंत्री ने युवाओं को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने का संदेश दिया।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, स्वच्छता अभियान, बेटियों की अंतरिक्ष उड़ान जैसे विषयों के माध्यम से देश की बदलती तस्वीर और नए भारत की संभावनाओं को सामने रखा। साथ ही आगामी जन्माष्टमी पर्व की शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने देशवासियों से स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहन देने और ‘लोकल फॉर वोकल’ के संकल्प को मजबूत करने का आह्वान किया।
विधायक कोठारी ने कहा कि प्रधानमंत्री का संवाद केवल मन की बात नहीं, बल्कि देशवासियों के लिए प्रेरणा, नवाचार और राष्ट्र निर्माण का संदेश है। ‘मन की बात’ के माध्यम से देश के कोने-कोने में हो रहे सकारात्मक बदलावों को राष्ट्रीय मंच मिलता है और समाज के प्रत्येक वर्ग को कुछ नया करने की प्रेरणा मिलती है।
कार्यक्रम में आनंद चपलोत, राधेश्याम सोमानी, विश्वनाथ प्रताप सिंह, देवी लाल गुर्जर, विवेक निमावत, सत्यनारायण गूगड़, संजय राठी, कमल कोठारी, राजकुमार ईनाणी, एडवोकेट राघव आचार्य, विश्लेश्वर डाड, कन्हैया जगतियानी, जय गुरनानी, चेतन मानसिंहका, सुंदरलाल बंबोड़ा, बाबूलाल टाक, एडवोकेट अर्पित कोठारी, गजेंद्र सिंह राठौड़, पृथ्वीराज, प्रिंस जैन, चेतन गुर्जर, पूरण जोशी, तनसुख गुर्जर, ओम जाट, विनोद मीणा, अशोक जैन सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

खबर को शेयर करे :-